
'स्कूल Question paper देंगे, आंंसर शीट छात्र घर से लाएं', परीक्षा पर इस राज्य सरकार का अजब फरमान
AajTak
कर्नाटक सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा के दौरान छात्रों को केवल क्वेश्चन पेपर ही दें और आंसर-शीट्स छात्रों को खुद लाने के लिए कहें.
परीक्षाओं के दौरान स्कूल छात्रों को प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका दोनों उपलब्ध कराते हैं. एग्जाम के बाद छात्र प्रश्नपत्र घर ले आते हैं और आंसर नोट बुक जमा कर देते हैं. लेकिन, कर्नाटक सरकार ने इस बारे में एकदम अलग तरह का फैसला किया है. जिसके मुताबिक पांचवीं, आठवीं और नौवीं कक्षा के छात्रों को एग्जाम में उत्तर पुस्तिका घर से लानी होगी.
कर्नाटक सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा के दौरान छात्रों को केवल क्वेश्चन पेपर ही दें और आंसर-शीट्स छात्रों को खुद लाने के लिए कहें. विभाग ने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन ब्लॉक स्तर पर करने का भी निर्णय लिया है.
5वीं, 8वीं, 9वीं और 11वीं की परीक्षा रद्द
यह निर्देश विशेष रूप से कक्षा 5, 8, 9 के लिए है. हालांकि अभी कर्नाटक सरकार के इस फैसले की पीछे की वजह सामने नहीं आई है. कर्नाटक राज्य परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) परीक्षा आयोजित करने का प्राधिकारी है. परीक्षा पहले 11 से 18 मार्च तक परीक्षा निर्धारित की थी. लेकिन उच्च न्यायालय ने सोमवार को 11 तारीख से शुरू होने वाली 5वीं और 8वीं कक्षा की पब्लिक/बोर्ड परीक्षा को रद्द कर दिया है. इसके अलावा, 9वीं और 11वीं का पब्लिक एग्जाम भी रद्द कर दिया गया है.
शिक्षा विभाग का यू-टर्न, इस साल आंसर शीट्स नहीं देने का फैसला 'द हिंदू' की एक रिपोर्ट के मुताबिक विभाग ने साल 2022-23 में छात्रों को फ्री आंसर बुकलेट और क्वेश्चन पेपर देकर परीक्षा आयोजित की थी. इसके बाद इसी साल विभाग ने जानकारी दी थी कि इस साल भी छात्रों को आंसर शीट दी जाएगी लेकिन परीक्षा से ठीक पहले विभाग ने अपनी घोषणा से यू-टर्न ले लिया और अब कहा है कि वह छात्रों को केवल क्वेश्चन पेपर और जानकारी लिखने के लिए एक शीट दी जाएगी. पिछले सप्ताह एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में, केएसईएबी ने सभी हाई स्कूलों के प्रिंसिपल को निर्देश दिया था कि वे छात्रों को अपनी आंसर-शीट्स लाने के बारे में जानकारी दे दें. KSEAB ने अपनी वेबसाइट पर बुकलेट के रूप में मॉडल प्रश्न पत्र जारी किए हैं.
आंसर शीट्स मामले में बीजेपी ने सिद्धारमैया सरकार पर साधा निशाना इस फैसले के बाद बीजेपी नेता तेजस्वी सूर्या ने सिद्धारमैया सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' (पहले ट्विटर) पर लिखा, 'कांग्रेस सरकार, जिसने कर्नाटक को दिवालियापन में धकेल दिया है, अब छात्रों को अपनी आंसर शीट्स लाने के लिए मजबूर कर रही है. बोर्ड परीक्षाओं के लिए खुद की आंसर शीट्स. यह सरकार पूरी तरह से गड़बड़ है और पद पर बने रहने की गरिमा खो चुकी है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से शिक्षा विभाग को तुरंत धनराशि उधार लेने और शिक्षा विभाग को जारी करने चाहिए और आंसर शीट्स छपवाना सुनिश्चित करने का आग्रह करें. सरकार की दूरदर्शिता और योजना की कमी से छात्र समुदाय पर दबाव नहीं पड़ना चाहिए.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



