
स्कूल से घर आकर 4 साल के मासूम ने की प्राइवेट पार्ट में दर्द की शिकायत, यौन उत्पीड़न के आरोप में बस ड्राइवर गिरफ्तार
AajTak
शिकायतकर्ता के अनुसार, गुरुवार को स्कूल से घर लौटने के बाद बच्चे ने अपनी निजी अंगों में असहजता की शिकायत की. जब उससे और पूछा गया तो उसने 'बस अंकल' का जिक्र किया. गौरतलब है कि पिछले साल अगस्त में भी बदलापुर में एक क्लीनर द्वारा दो प्री-प्राइमरी छात्राओं के यौन शोषण का मामला सामने आया था, जिससे व्यापक आक्रोश पैदा हुआ था.
नवी मुंबई के नेरुल इलाके में एक स्कूल बस ड्राइवर को चार साल के बच्चे के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में गुरुवार रात को गिरफ्तार किया गया. इस घटना को लेकर अभिभावकों और स्थानीय निवासियों में आक्रोश है. निवासियों ने सोमवार सुबह स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन की भी योजना बनाई है.
एनआरआई कोस्टल पुलिस ने आरोपी सुजीत दास (25 वर्ष) को गिरफ्तार किया है. उस पर बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम, 2012 (POCSO) के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी को 30 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.
बच्चे के प्राइवेट पार्ट में हो रहा था दर्द
शिकायतकर्ता के अनुसार, गुरुवार को स्कूल से घर लौटने के बाद बच्चे ने अपनी निजी अंगों में असहजता की शिकायत की. जब उससे और पूछा गया तो उसने 'बस अंकल' का जिक्र किया. गौरतलब है कि पिछले साल अगस्त में भी बदलापुर में एक क्लीनर द्वारा दो प्री-प्राइमरी छात्राओं के यौन शोषण का मामला सामने आया था, जिससे व्यापक आक्रोश पैदा हुआ था.
नेरुल की इस घटना का खुलासा भी तब हुआ जब बच्चा स्कूल से लौटने के बाद अपनी परेशानी की शिकायत करने लगा. बताया गया है कि बच्चे के प्राइवेट पार्ट में दर्द हो रहा था. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने बच्चे के साथ पेंसिल जैसे किसी वस्तु का इस्तेमाल तो नहीं किया.
बस की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








