
स्कूल में मासूम बच्ची से गैंगरेप की कोशिश, पकड़े गए तीन छात्र, प्रिंसिपल सस्पेंड
AajTak
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के एक स्कूल में हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस ने तीन छात्रों को पकड़ लिया है. तीनों छात्र नाबालिग है, इसलिए पुलिस ने सबसे छोटे छह साल के आरोपी को रिहा करते हुए दो अन्य को बाल सुधार गृह में भेज दिया है.
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के एक स्कूल में हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस ने तीन छात्रों को पकड़ लिया है. तीनों छात्र नाबालिग है, इसलिए पुलिस ने सबसे छोटे छह साल के आरोपी को रिहा करते हुए दो अन्य को बाल सुधार गृह में भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि इसे कानूनी तौर पर बलात्कार के प्रयास का मामला कहा जाएगा. उधर, शिक्षा विभाग ने स्कूल के प्रिंसिपल को निलंबित करते हुए हेडमास्टर का तबादला कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, ये वारदात 3 सितंबर को एक प्राथमिक विद्यालय में हुई. एक महिला हमेशा की तरह सुबह करीब 8 बजे अपनी बेटी को स्कूल छोड़कर घर चली आई थी. लेकिन दो-तीन घंटे बाद ही बच्ची रोती हुई घर आ गई. महिला ने बताया कि जब उसने पूछा तो बच्ची ने बताया कि कुछ लड़कों ने स्कूल में उसके साथ मारपीट की है. उसके प्राइवेट पार्ट में दर्द भी हो रहा था. पीड़िता की मां ने स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई.
शिकायत में कहा गया कि उसकी बेटी के स्कूल के 6 से 11 साल की उम्र के तीन छात्रों ने मारपीट करते हुए बलात्कार का प्रयास किया है. उधम सिंह नगर के पुलिस अधीक्षक (शहर) मनोज कत्याल ने कहा कि कानूनी तौर पर इसे बलात्कार का प्रयास कहा जाएगा. इस मामले तीनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है. लेकिन छह साल के एक बच्चे को घर भेज दिया गया. 10 और 11.5 साल की उम्र के दो अन्य लड़कों को रिमांड होम भेजा गया है.
उन्होंने कहा कि पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस बीच, उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने इस घटना के मद्देनजर प्राथमिक विद्यालय के प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही हेडमास्टर का तबादला कर दिया गया है. जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा ने कहा कि घटना में प्रिंसिपल और हेडमास्टर की लापरवाही सामने आई है.
बताते चलें कि अगस्त में एक नाबालिक लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया था. दिल्ली से उत्तराखंड जा रही रोडवेज की बस में इस वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस ड्राइवर, कंडक्टर समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की रहने वाली थी. वारदात के बाद से नाबालिग लड़की की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. 12 अगस्त की रात वो दिल्ली से देहरादून पहुंची थी.
इसी दौरान आधी रात नाबालिग के साथ बलात्कार किया गया. इस मामले में देहरादून एसएसपी का कहना था कि 5 लोगों को गिरफ्तार करके उनसे पूछताछ की गई. सीडब्ल्यूसी की एक पर्यवेक्षक ने बताया कि नाबालिग लड़की 13 अगस्त की सुबह 2 से 2:30 के बीच बदहवास स्थिति में मिली थी. उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही थी. उसको वेलफेयर सेंटर भेज दिया गया. इसके बाद पुलिस इस मामले में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



