
स्कूल ड्रॉपआउट, फिर 8000 की नौकरी, और अब भारत के सबसे युवा अरबपति!
AajTak
स्कूल बंक मारना, बंक मारकर दोस्तों के साथ शतरंज खेलना, फिर अटेंडेंस कम होने की वजह से बोर्ड एग्जाम नहीं दे पाना, और फिर स्कूल ड्रॉपआउट कर जाना. कहानी बिल्कुल फिल्मी लगती है. लेकिन यह सच्ची कहानी भारत के सबसे युवा अरबपति निखिल कामत की है.
स्कूल बंक मारना, बंक मारकर दोस्तों के साथ शतरंज खेलना, फिर अटेंडेंस कम होने की वजह से बोर्ड एग्जाम नहीं दे पाना, और फिर स्कूल ड्रॉपआउट कर जाना. कहानी बिल्कुल फिल्मी लगती है. लेकिन यह सच्ची कहानी भारत के सबसे युवा अरबपति निखिल कामत की है. (Photo: Nikhil Kamath FB Page) निखिल कामत की पहचान निखिल कामत की अभी उम्र महज 34 साल है. इस उम्र में वो देश के सबसे युवा अरबपति बन गए हैं. निखिल कामत ब्रोकरेज फर्म जेरोधा (Zerodha) के को-फाउंडर और CIO हैं. आज जेरोधा देश की सबसे बड़ी ब्रोकरेज फर्म कंपनी है. इसकी शुरुआत निखिल कामत ने साल 2010 में की थी. निखिल कामत की बेहद दिलचस्प कहानी महज 14 साल की उम्र निखिल कामत के दिमाग बिजनेस का आइडिया आया. उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पुराने फोन खरीदने-बेचने का काम शुरू कर दिया. लेकिन जब घरवालों को इस बारे में पता चला तो फिर उनकी मां ने सारे फोन टॉयलेट में फ्लश कर दिए, और कामत का यह बिजनेस बंद हो गया.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












