
स्कूल जा रही 10 साल की बच्ची की सड़क हादसे में मौत, लापरवाही के आरोप में दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी सस्पेंड
AajTak
चेन्नई में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. यहां 10 साल की बच्ची अपनी मां के साथ स्कूटी से स्कूल जा रही थी, तभी अचानक वह गिर गई और तेज रफ्तार लॉरी ने बच्ची को कुचल दिया. इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस की लापरवाही उजागर होने पर दो ट्रैफिक अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया है.
तमिलनाडु के चेन्नई में दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. यहां स्कूल जा रही 10 साल की बच्ची की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा उस वक्त हुआ, जब बच्ची अपनी मां के साथ स्कूटी से स्कूल जा रही थी. हादसे में पुलिस की लापरवाही सामने आने पर दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना चेन्नई के पेरांबूर पेपरमिल्स रोड की है. यहां बुधवार की सुबह करीब 8:15 बजे 10 वर्षीय सौम्या अपनी मां यामिनी के साथ स्कूटी से स्कूल जा रही थी. यामिनी एक सिंगल मदर हैं और पोनियमनमेडु इलाके की निवासी हैं. वे रोजाना अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जाती थीं.
हादसे के वक्त जब वे पेरांबूर पेपरमिल्स रोड पार कर रही थीं, तभी स्कूटी का संतुलन बिगड़ा और दोनों गिर पड़ीं. दुर्भाग्यवश, पास से तेज गति में गुजर रही एक लॉरी ने सौम्या को कुचल दिया. इससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. यह देख मां यामिनी सदमे में वहीं बैठ गईं और जोर-जोर से रोने लगीं.
यह भी पढ़ें: हाईवे पर दूल्हा-दुल्हन की कार का एक्सीडेंट, जीप से हुई टक्कर में चली गई जान, राजस्थान में हुआ हादसा
घटना की सूचना मिलते ही Sembiam पुलिस मौके पर पहुंची और लॉरी के ड्राइवर कार्तिकेयन (तिरुवन्नामलाई निवासी) को मौके से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने सौम्या के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए किलपौक अस्पताल भेजा गया.
घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी और एक कैब सर्विस ऑपरेटर देवराज ने बताया कि वह उसी रास्ते से आ रहा था और उसने लॉरी को बेहद लापरवाही से चलते देखा था. स्थानीय लोगों और राहगीरों का कहना है कि यह रोड संकरी है और यहां से गुजरने वाले भारी वाहन अक्सर तेज रफ्तार में होते हैं, लेकिन पुलिस की ओर से कोई सख्ती नहीं बरती जाती.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










