
स्कूल गर्ल के चैलेंज को राहुल गांधी ने किया स्वीकार, लगाए दनादन पुशअप्स, वीडियो वायरल
AajTak
राहुल गांधी इन दिनों दक्षिण भारत के दौरे पर हैं. वहां एक कार्यक्रम के दौरान एक 10वीं क्लास की स्कूली छात्रा ने उनके फिटनेस को देखते हुए उन्हें ज्यादा से ज्यादा पुशअप्स लगाने की चुनौती दी. इसके बाद राहुल गांधी ने उस छात्रा की चुनौती को स्वीकार कर लिया और वो वहीं स्टेज पर उस छात्रा के साथ पुशअप्स लगाने लगे, इस दौरान राहुल गांधी ने तेजी से कई पुशअप्स लगाए.
दक्षिण भारत के दौरे पर गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अलग-अलग तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. हाल ही में उनकी फिटनेस की तस्वीरें खूब वायरल हुई थी जिसमें उनके ऐब्स और बाइसेप्स दिखाई दे रहे थे. अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोग खूब शेयर कर रहे हैं. इस वीडियो में राहुल गांधी एक स्कूल छात्रा के साथ ज्यादा से ज्यादा पुशअप्स लगाने के चैलेंज को स्वीकार करते हुए नजर आ रहे हैं. इसके बाद उन्होंने छात्रा के साथ कई पुशअप्स लगाए. इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने एक हाथ से भी पुशअप्स लगाकर दिखाया जिसके बाद वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगे. दरअसल, राहुल गांधी इन दिनों दक्षिण भारत के दौरे पर हैं. वहां एक कार्यक्रम के दौरान 10वीं क्लास की स्कूली छात्रा ने उनके फिटनेस को देखते हुए उन्हें ज्यादा से ज्यादा पुशअप्स लगाने की चुनौती दी. इसके बाद राहुल गांधी ने उस छात्रा की चुनौती को स्वीकार कर लिया और वो वहीं स्टेज पर उस छात्रा के साथ पुशअप्स लगाने लगे, इस दौरान राहुल गांधी ने तेजी से कई पुशअप्स लगाए. पुशअप्स लगाने के बाद राहुल गांधी ने उठकर छात्रा का पीठ थपथपाई और उसका उत्साहवर्धन किया. दरअसल राहुल गांधी तमिलनाडु के मूलगमुडु में सेंट जोसेफ मैट्रिक स्कूल में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. वहां उनकी मुलाकात 10वीं कक्षा की जूडो खिलाड़ी मेरोलिन शेनिगा से हुई जिसने राहुल गांधी को खुद से ज्यादा पुशअप्स करने की चुनौती दे दी.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












