
स्कूल के अंदर घुसा शख्स, क्लास में छात्रों के सामने टीचर पत्नी को दिया तीन तलाक
AajTak
बाराबंकी के बेगमगंज इलाके में एक शख्स ने अपनी पत्नी को स्कूल के अंदर घुसकर सभी छात्रों के सामने तीन तलाक दे डाला. शख्स की पत्नी स्कूल में टीचर है. जब शख्स ने उसे तलाक दिया उस समय वह क्लास में बच्चों को पढ़ा रही थी. पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में ट्रिपल तलाक का अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने अपनी टीचर पत्नी को स्कूल के अंदर क्लास में छात्रों के सामने तीन तलाक दे डाला. फिर वहां से चला गया. हालांकि, महिला टीचर ने इसके बाद पति समेत चार लोगों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया.
महिला टीचर ने बताया कि उसके पति ने उसे उस वक्त तलाक दिया जब वह स्कूल में बच्चों को पढ़ा रही थी. वह क्लास के अंदर मौजूद थी. तभी उसका पति क्लास के अंदर आया. उसने उसे तीन बार तलाक तलाक तलाक कहा और वहां से चला गया. मामला बाराबंकी के बेगमगंज इलाके का है.
यहां रहने वाली तमन्ना ने बताया कि उसकी शादी साल 2020 में फिरोजाबाद जिले के करीमगंज में रहने वाले शकील के साथ हुई थी. जब वह ससुराल आई तो उससे दो लाख रुपये दहेज की डिमांड की गई. महिला टीचर ने जब कहा कि वह दहेज नहीं दे सकती तो उसे घर से निकाल दिया गया. फिर वह अपने मायके आ गई.
कुछ दिन बाद उसका पति बिना बताए सऊदी अरब चला गया. जब इस बात की जानकारी महिला टीचर को हुआ को वह अपने ससुराल फिरोजाबाद पहुंची. लेकिन ससुराल वालों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया. दोबारा वह मायके लौट आई और यहां एक स्कूल में पढ़ाने लगी. फिर अचानक से अगस्त महीने में उसका पति सऊदी अरब से फिरोजाबाद वापस आया.
वहां से लौटने के बाद वह उसे फोन पर तलाक की धमकी देने लगा. फिर 24 अगस्त को जब वह स्कूल में पढ़ा रही थी तो अचानक से वह क्लास के अंदर घुस आया. सभी बच्चों के सामने ट्रिपल तलाकर देकर वहां से चला गया.
सीओ कोतवाली बीनू सिंह के मुताबिक, इस पूरे मामले में पीड़िता ने पति शकील, उसकी पहली पत्नी के दो बेटों और सास के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज करवाया है. फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच कर रही है.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




