
सोशल मीडिया से मिली पहचान-डांसिंग वर्ल्ड का बड़ा नाम, बिग बॉस में धमाका करेंगे आवेज दरबार? सलमान से खास कनेक्शन
AajTak
'बिग बॉस-19' जल्द ही दस्तक देने जा रहा है. शो को लेकर हर रोज नई अपडेट्स सामने आ रही हैं. लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो कंटेंट क्रिएटर, डांसर आवेज दरबार इस साल बिग बॉस 19 में दिखाई दे सकते हैं.
Bigg Boss 19: इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है...इंडिया का नंबर 1 रियलिटी शो 'बिग बॉस-19' 24 अगस्त से शुरू हो रहा है. फैंस की एक्साइटमेंट सुपरहाई है. फैंस ये जानने के लिए बेकरार हैं कि इस बार बिग बॉस के घर में कौन-कौन से सितारे तहलका मचाने वाले हैं. शो के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में अब कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आवेज दरबार का नाम भी जुड़ गया है.
'बिग बॉस-19' में दिखेंगे आवेज दरबार?
लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो कंटेंट क्रिएटर, डांसर आवेज दरबार इस साल बिग बॉस 19 में दिखाई दे सकते हैं. शो के लिए उनका नाम कंफर्म माना जा रहा है. हालांकि, आवेज ने या मेकर्स ने अब तक इन रिपोर्ट्स को कंफर्म नहीं किया है.
आवेज अगर बिग बॉस में आते हैं तो वो शो में अपनी चार्मिंग और ह्यूमरस पर्सनैलिटी का तड़का लगा सकते हैं. इंफ्लुएंसर होने के तौर पर उन्हें कंटेंट की अच्छी समझ है. उन्हें पता है कि ऑडियंस क्या देखना चाहती है. उनका मजाकिया अंदाज शो की टीआरपी को बूस्ट कर सकता है. वो अच्छे डांसर भी हैं. ऐसे में वो शो में अपने डांस से धमाल मचा सकते हैं.
सलमान से आवेज का है खास कनेक्शन
बता दें कि आवेज दरबार बिग बॉस 7 की विनर और एक्ट्रेस गौहर खान के देवर हैं. वो मशहूर म्यूजिशियन इस्माइल दरबार के बेटे भी हैं. इस्माइल दरबार को सलमान खान की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के म्यूजिक डायरेक्टर के तौर पर जाना जाता है. उनका सलमान से अच्छा बॉन्ड है.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.












