
सोया हुआ सिस्टम, घिसटती लाश और अनगिनत सवाल... 10 साल लेकिन नहीं बदला सूरत-ए-हाल... पहले निर्भया और अब अंजलि!
AajTak
दस साल पहले एक बस थी और दस साल बाद एक कार. दस साल पहले वो बस दिल्ली की सड़कों पर कई किलोमीटर तक दौड़ती रही. तो दस साल बाद एक कार उसी दिल्ली की सड़कों पर कई किलोमीटर तक भागती रही. बस फर्क इतना था कि दस साल पहले उस बस में निर्भया की इज्जत लूटी जा रही थी और दस साल बाद अंजलि को एक कार घसीटती जा रही थी.
दस साल पहले दिसंबर की ही रात थी. और दस साल बाद वो दिसंबर की आखिरी रात थी. दस साल पहले वही दिल्ली थी. वही दिल्ली की सड़कें थी. दस साल बाद भी वही दिल्ली थी और वही सड़कें थी. दस पहले एक बस थी. दस साल बाद एक कार थी. दस साल पहले वो बस दिल्ली की सड़कों पर कई किलोमीटर तक दौड़ती रही. दस साल बाद एक कार उसी दिल्ली की सड़कों पर कई किलोमीटर तक भागती रही. बस फर्क इतना था कि दस साल पहले उस बस में निर्भया की इज्जत लूटी जा रही थी और दस साल बाद अंजलि को एक कार घसीटती जा रही थी. यानी निर्भया और अंजलि की कहानी में फर्क ज्यादा नहीं है.
क्या हुआ था उन 14 घंटों में? कंझावला कांड की पीड़िता की कहानी किसी को भी झकझोर सकती है. अंजलि की कहानी में दरिंदगी की इंतेहा है. निर्भया और अंजलि में बस इतना फर्क है कि निर्भया घुट कर मरी थी और अंजलि घिसट कर मरी. अब बहुत से लोग यही जानना चाहते हैं कि 31 दिसंबर 2022 की शाम 6 बजे से 1 जनवरी 2023 की सुबह 8 बजे तक क्या हुआ था?
डॉक्टर भी रह गए थे हैरान दस साल पहले की निर्भया के ज़ख्मों के बाद अब किसी के ज़ख्मों का हिसाब लिखने में दूसरी बार हाथ इतने कांप रहे हैं कि क्या कहें उसके जख्मों के बारे में. जिसे सुनने के लिए भी कलेजा चाहिए. बस यूं समझ लीजिए कि दूसरों को जिंदगी बख्शने वाले डाक्टरों तक ने जब अंजलि के जख्मों को देखा तो उनके मुंह से बस यही निकला... ये क्या ले आए हो? क्योंकि उस मुर्दा जिस्म में भेजा नहीं था. लंग्स डिसलोकेट हो चुके थे और बेक स्किन पूरी तरह खत्म हो चुकी थी. रो पड़ेंगे आंसू भी आंखें नम होती हैं, ये हम सबको मालूम है. आंखें रोती हैं, ये हम जानते हैं. पर दो घंटे तक इतवार की उस सर्द रात और पथरीली सड़क पर घिसटती, नुचती-खुसटती अंजलि के जख्मों की अगर पूरी हकीकत आपको बता दें तो यकीन मानिए आप या आपकी आंखें नहीं बल्कि खुद आंसू भी रो पड़ेंगे.
15 किलो का कंकाल बन चुकी थी अंजलि अंजलि के जिस्म में जितना लीटर भी खून था, सड़क पी चुकी थी. सर से लेकर छाती, छाती से लेकर पीठ, पीठ से लेकर पैरों तक सिर्फ पथरीले ज़ख्मों के ही निशान थे. जिस्म पर नहीं बल्कि 45 किलो से 15 किलो की हो चुकी अंजलि के कंकाल पर. अंतिम संस्कार के वक्त घर वाले तो यही नहीं समझ पा रहे थे कि वो किसका अंतिम संस्कार कर रहे हैं?
पत्थरदिल शहर की पथरीली सड़क यकीन मानिए खुद मौत भी हैरान होगी कि वो अपने साथ कैसी मौत ले जा रही है. ये मौत सिर्फ अंजलि की नहीं है बल्कि ये मौत पूरी इंसानियत की मौत है. सच कहें तो वो पथरीली सड़क भी शायद उतनी पथरीली नहीं होगी, जितना पत्थरदिल ये शहर है. पथरीली सड़क सिर्फ जिस्मों को खरोंच सकती है. उन्हें बेजान बना सकती है. उन जिस्मों से रूह को आजाद कर सकती है. मगर जब पथरीली सड़क की वही जकड़न जिस्म के रास्ते दिल में उतर जाए, तो फिर उस मौत को कोई ताउम्र नहीं भुला सकता. आज हम आपको पत्थरों में जकड़ी पथरीली हो चुकी एक जवान मौत की ऐसी दास्तान सुनाएंगे, जिसे सुनने के बाद आप भी दहल जाएंगे और आपका कलेजा भी बैठ सकता है.
अनजान थी दिल्ली पुलिस! तीन थानों की पुलिस. 12 किलोमीटर का दायरा. पुलिस की 9 पीसीआर वैन और कागजों पर ही सही दिल्लीवालों की हिफाजत के लिए गश्त करती पुलिस. इन सबके बीच एक कार में सवार पांच हैवान, 20 साल की एक लड़की को देश की राजधानी की एक पथरीली सड़क पर पूरे 12 किलोमीटर तक पहियों तले रौंदते रहे. रौंदते रहे और घूमते रहे. कब लडकी की मौत हुई, किस पल वो लाश बन गई और कैसे वो लाश एक मोटरकार के पहिए के नीचे फंस कर लगभग दो घंटे तक पथरीली सड़क पर भागती रही. तीन थानों की पुलिस ना देख सकी. 12 किलोमीटर के दायरे में 9 पीसीआर वैन को भी इसका पता नहीं चला.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



