
सोनिया का प्लान, ममता का दांव... राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए को मात देने के लिए ऐसे चक्रव्यूह रच रहा विपक्ष
AajTak
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्षी दलों की ओर से सियासी तानाबाना बुना जा रहा है. एक तरफ सोनिया गांधी ने विपक्षी एकता की पहल की तो दूसरी तरफ ममता बनर्जी ने मोर्चा संभाल लिया है. ऐसे में ममता बनर्जी ने 22 दलों की बैठक बुलाई है, जिसमें कई ऐसे भी दल हैं जो कांग्रेस से दूरी बनाए रखना चाहते हैं.
राष्ट्रपति पद के चुनाव का बिगुल बज चुका है. सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए सियासी गोलबंदी के साथ उम्मीदवार तय करने की मशक्कत शुरू कर दी है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बातचीत कर राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के खिलाफ साझा उम्मीदवार उतारने का प्लान रखा, लेकिन उसे अमलीजामा पहनाने में टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी जुट गई हैं. ममता बनर्जी ने बुधवार को दिल्ली में बुलाई गई बैठक में उन दलों को भी न्योता भेजा गया है, जो कांग्रेस से दूरी बनाकर रखते हैं. इस तरह से राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए को मात देने के लिए विपक्ष साझा उम्मीदवार उतारने की सहमति बनाने का चक्रव्यूह रच रहा है?
सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन, एनसीपी के मुखिया शरद पवार, सीपीएम के नेता सीताराम येचुरी से बातचीत की. वहीं, ममता बनर्जी ने 22 विपक्षी दलों को पत्र लिखकर राष्ट्रपति चुनाव के संबंध में 15 जून को दिल्ली में बुलाई गई बैठक में आने की अपील की थी. इनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक, आंध्र प्रदेश के सीएम जगन रेड्डी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर, केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन, सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी आदि शामिल हैं.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दिल्ली पहुंचते ही राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी उम्मीदवार तय करने की औपचारिक मशक्कत शुरू हो गई है. विपक्षी नेताओं की बुलाई गई बैठक से पहले ममता ने मंगलवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात कर राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी रणनीति पर चर्चा की. वहीं, विपक्ष का साझा उम्मीदवार तय करने के लिए बुलाई गई ममता की बैठक में कांग्रेस और वामदलों ने बैठक में शामिल होने का फैसला किया है ताकि विपक्षी खेमे में किसी तरह के बिखराव न हो सके.
राजनीतिक विश्वलेषकों का मानना है कि वक्त का तकाजा है कि खुद परिपक्वता दिखाई जाए, ताकि विपक्ष विभाजित नजर नहीं आए. इसलिए पार्टी नेतृत्व ने राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ नेता जयराम रमेश और रणदीप सुरजेवाला को बैठक में भेजने का फैसला किया है. ममता की बैठक बुलाने से नाराज वामदल भी शरद पवार के समझाने-बुझाने के बाद बैठक में अपना प्रतिनिधि भेजने पर सहमत हो गए हैं.
ममता बनर्जी और शरद पवार के दिल्ली पहुंचते ही राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्षी सक्रियता तेज हो गई. ममता ने पवार से मुलाकात की तो माकपा महासचिव सीताराम येचुरी और भाकपा महासचिव डी राजा ने शरद पवार से उनके घर जाकर मुलाकात की. इस दौरान येचुरी और राजा ने ममता के एकतरफा बैठक के फैसले पर एतराज जताया, लेकिन तब पवार के समझाने के बाद दोनों ही दलों के नेताओं ने अपने-अपने प्रतिनिधियों को बैठक में भेजने की बात कही. साथ ही शरद पवार विपक्षी बिखराव रोकने को लेकर लगातार संपर्क में बने हुए हैं.
टीएमसी प्रमुख के इस दांव को राष्ट्रपति चुनाव के बहाने राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी सियासत को मजबूत करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है. ऐसे में कांग्रेस जाहिर तौर पर विपक्षी राजनीति की डोर ममता बनर्जी के हाथों में देने के लिए तैयार नहीं होगी. हालांकि, कांग्रेस इस बात को भी बेहतर तरीके से समझ रही है कि उसके नेतृत्व करने पर विपक्ष के कई दल साथ नहीं आएंगे. इसमें बीजेडी, टीआरएस, वाईएसआर कांग्रेस, आम आदमी पार्टी जैसे दल हैं, जिनकी भूमिका राष्ट्रपति चुनाव में अहम है. ये दल कांग्रेस के साथ भले ही न आएं, लेकिन ममता के साथ खड़े होने में परहेज नहीं करेंगे. ऐसे में ममता ने इन चारों दलों के नेताओं बैठक में शामिल होने का न्योता भेजाकर बड़ा सियासी दांव चला है.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.



