
सैफ अली खान क्यों अपने बच्चों को लोरी गाकर नहीं सुनाते? बताया मजेदार किस्सा
AajTak
शो में अर्चना पूरन सिंह ने सैफ अली खान और कपिल शर्मा से उनकी फेवरेट लोरी के बारे में पूछा. जो वे अपने बच्चों को गाकर सुनाते हैं. पहले इसका जवाब सैफ अली खान ने दिया. उन्होंने कहा- सारी सिंगिंग एलेक्सा करती है. फिर कपिल शर्मा ने कहा वे बेबी शार्क अपनी बेटी के लिए गाते हैं.
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान अपनी फिल्म भूत पुलिस की स्टारकास्ट यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडिज के साथ द कपिल शर्मा शो में नजर आएंगे. भूत पुलिस की स्टारकास्ट के साथ शो में जमकर मस्ती हुई. इस दौरान सैफ ने खुलासा किया कि क्यों वे अपने बच्चों को लोरी नहीं सुना सकते.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












