
सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर दो बार हुआ था हमला, अब पंजाब-हरियाणा में NIA की छापेमारी
AajTak
अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में मौजूद भारत के महावाणिज्य दूतावास पर हुए हमलों की जांच के तहत, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार को पंजाब और हरियाणा में करीब एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी की और वहां से आपत्तिजनक दस्तावेजों समेत डिजिटल डाया भी जब्त कर लिया.
सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमले को लेकर एनआईए (NIA) ने पंजाब और हरियाणा में कई ठिकानों पर छापे मारी की है. दूतावास पर किए गए हमले के दौरान आपराधिक अतिक्रमण, बर्बरता, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, दूतावासकर्मियों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश, आगजनी और इमारत में आग लगाने की कोशिश भी शामिल है. सभी हमलावरों और उनके सहयोगियों की पहचान करने और उन पर मुकदमा चलाने के लिए ये कार्रवाई एनआईए की जांच का हिस्सा है.
पंजाब और हरियाणा में छापेमारी अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में मौजूद भारत के महावाणिज्य दूतावास पर हुए हमलों की जांच के तहत, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार को पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर छापेमारी की. 19 मार्च 2023 और 2 जुलाई 2023 के हमलों के पीछे की पूरी साजिश को उजागर करने के लिए एनआईए की टीम ने दो राज्यों में कुल 14 ठिकानों पर छापे मारे.
भारत विरोधी तत्वों को कड़ा संदेश एनआईए हमलावरों की पहचान करने और उन पर मुकदमा चलाने के मकसद से मामले की जांच कर रही है. जिससे भारत विरोधी तत्वों को एक कड़ा संदेश भेजा जा सके. एनआईए की एक टीम ने अगस्त 2023 में सैन फ्रांसिस्को, यूएसए का दौरा किया था ताकि आगजनी और बर्बरता के हिंसक कृत्यों के माध्यम से वाणिज्य दूतावास पर हमलों की घटनाओं की जांच की जा सके. क्योंकि इन हमलों से वाणिज्य दूतावास के कर्मचारियों और समुदाय के बीच डर पैदा हो गया था.
हमलावरों की पहचान अपनी जांच के हिस्से के रूप में, एनआईए ने इन हिंसक घटनाओं में शामिल अमेरिका-आधारित संस्थाओं और व्यक्तियों की पहचान करने और उनके बारे में जानकारी एकत्र करने के लिए भीड़ से जानकारी जुटाई है. एजेंसी ने पहले ही कुछ ऐसे व्यक्तियों की पहचान कर ली है, जो बार-बार हुए हमलों के पीछे की साजिश का हिस्सा थे. इनमें हमलावर और उनके कई सहयोगी शामिल हैं, जिनमें भारतीयों के साथ-साथ विदेशी नागरिक भी शामिल हैं.
डिजिटल डेटा भी जब्त एनआईए ने बुधवार को जिन स्थानों पर छापेमारी की, उनमें पंजाब के मोगा, जालंधर, लुधियाना, गुरदासपुर, मोहाली, पटियाला और हरियाणा के कुरूक्षेत्र और यमुनानगर जिले शामिल थे. इस कार्रवाई के नतीजे में आपत्तिजनक दस्तावेजों के साथ-साथ आरोपी व्यक्तियों से संबंधित जानकारी वाले डिजिटल डेटा को जब्त कर लिया गया है.
ऐसे हुआ था हमला इसी साल 19 मार्च को सैन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्य दूतावास पर हमलावरों के एक समूह ने हमला किया था. हमलावरों ने आपराधिक अतिक्रमण किया, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों पर हमला किया. इस हमले से पहले उसी दिन कुछ हमलावरों ने सुबह-सुबह वाणिज्य दूतावास की इमारत पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की थी. इसके बाद 2 जुलाई को आधी रात को कुछ लोगों ने वाणिज्य दूतावास की इमारत में आग लगाने का प्रयास किया था.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



