
सैन फ्रांसिस्को में भारतीय कॉन्सुलेट पर खालिस्तानी हमले के मामले में NIA की टीम जाएगी USA
AajTak
NIAने हाल ही में अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के भारतीय कॉन्सुलेट में हमले के मामले की जांच पर FIR भी दर्ज किया है. इसके साथ ही कनाडा में भारतीय दूतावास पर सिख फॉर जस्टिस और दूसरे संगठनों के द्वारा हुए हमले के मामले की जांच भी एनआईए ने टेकओवर कर लिया है. इन दोनों हमलों की जांच गृह मंत्रालय ने एनआईए को सौंपा था.
सैन फ्रांसिस्को में भारतीय कॉन्सुलट पर खालिस्तानी हमले के मामले में NIA की टीम USA जाएगी. सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आई है. 17 जुलाई के बाद एनआईए की टीम 5 दिनों के लिए सैन फ्रांसिस्को जाएगी. गृह मंत्रालय ने NIA को USA जाने की स्वीकृति दे दी है.
NIA सूत्रों के मुताबिक NIA की 5 सदस्यीय टीम जल्द ही 17 जुलाई के बाद अमेरिका सैन फ्रांसिस्को जाएगी, जहां NIA कॉन्सुलेट में हुए हमले की जांच करेगी.
एनआईए ने हाल ही में अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के भारतीय कॉन्सुलेट में हमले के मामले की जांच पर FIR भी दर्ज किया है. इसके साथ ही कनाडा में भारतीय दूतावास पर सिख फॉर जस्टिस और दूसरे संगठनों के द्वारा हुए हमले के मामले की जांच भी एनआईए ने टेकओवर कर लिया है. इन दोनों हमलों की जांच गृह मंत्रालय ने एनआईए को सौंपा था.
माना यह जा रहा है कि 2 जुलाई को सैन फ्रांसिस्को के कॉन्सुलेट में जो आग लगाकर जलाने की कोशिश की गई उस मामले की जांच भी एनआईए ही करेगी. इन सबके पीछे मकसद यह है कि जिस तरीके से आईएसआई के इशारे पर खालिस्तानी संगठन भारतीय दूतावास और उनके अधिकारियों को निशाना बनाने की फिराक में है वैसे मैं इन पर लगाम लगाने की भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने भी पूरी तैयारी कर ली है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










