
सैकड़ों ड्रोन और मिसाइलें से अटैक, कीव तक पहुंची आंच, 13 मौतें... यूक्रेन पर रूस का बड़ा हवाई हमला
AajTak
राजधानी कीव में 11 लोग घायल हुए, जबकि खमेलनित्सकी में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. यह हमला शुक्रवार को हुए एक और बड़े ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइल हमले के तुरंत बाद हुआ है. यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में अमेरिका की कमजोर प्रतिक्रिया की आलोचना की और रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाने की अपील की है.
रूस ने बीती रात यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया, जिसमें 367 ड्रोन और मिसाइलें देश के विभिन्न शहरों पर दागी गईं. इस भीषण हमले में 13 लोगों की जान चली गई, जिनमें जाइटॉमिर में तीन बच्चे भी शामिल हैं. कई दर्जन लोग घायल हुए हैं. हमले की चपेट में कीव, खारकीव, मायकोलाइव, टर्नोपिल और खमेलनित्सकी जैसे बड़े शहर आए.
इसे अब तक का युद्ध का सबसे बड़ा हवाई हमला माना जा रहा है. यूक्रेन की वायु सेना ने 266 ड्रोन और 45 मिसाइलें मार गिराईं, लेकिन इसके बावजूद कई अपार्टमेंट इमारतों और बुनियादी ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचा है.
अमेरिका पर भड़के जेलेंस्की
राजधानी कीव में 11 लोग घायल हुए, जबकि खमेलनित्सकी में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. यह हमला शुक्रवार को हुए एक और बड़े ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइल हमले के तुरंत बाद हुआ है. यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में अमेरिका की कमजोर प्रतिक्रिया की आलोचना की और रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाने की अपील की है.
'दबाव के बिना कुछ नहीं बदलेगा'
यूक्रेनी राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ आंद्रेई यरमाक ने टेलीग्राम पर लिखा, 'दबाव के बिना कुछ नहीं बदलेगा. रूस और उसके सहयोगी पश्चिमी देशों में भी ऐसे ही नरसंहार की तैयारी करेंगे. मॉस्को तब तक लड़ेगा जब तक उसके पास हथियार बनाने की क्षमता रहेगी.'

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










