
सेमीफाइनल में पहुंचा भारत तो शशि थरूर ने दे दिया बड़ा बयान, संजू सैमसन को लेकर पोस्ट वायरल
ABP News
संजू सैमसन की शानदार पारी के दम पर भारत टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली. इस अहम मुकाबले में उनकी मैच जिताऊ पारी की तारीफ शशि थरूर, सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह जैसे दिग्गजों ने भी की.
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है. इस अहम मैच में टीम इंडिया की जीत के सबसे बड़े हीरो बने विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैंमसन, जिन्होंने दबाव भरे मुकाबले में नाबाद 97 रन की शानदार पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई.
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले को ‘वर्चुअल क्वार्टरफाइनल’ माना जा रहा था, क्योंकि जीतने वाली टीम को सीधे सेमीफाइनल का टिकट मिलना था. भारत के सामने 196 रन का बड़ा लक्ष्य था, लेकिन टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शुरुआती ओवरों में दो विकेट जल्दी गिर गए. ऐसे में संजू सैमसन ने जिम्मेदारी संभाली और मैच को अंत तक लेकर गए.
राजनीति से लेकर क्रिकेट जगत तक मिली तारीफ
संजू की इस मैच जिताऊ पारी के बाद कांग्रेस सांसद शशी थरुर ने सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, "आज वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्चुअल क्वार्टरफाइनल मुकाबले में संजू सैंमसन की शानदार पारी के बाद मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो गया है. पहले जब उन्हें टीम जगह नहीं मिली थी, तब मुझे भी उनके लिए दुख हुआ था. हालांकि आज उन्होंने दुनिया को दिखा दिया कि वह शुरुआत से ही इस जगह के हकदार थे. संजू पर हमें नाज है."

Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
Gautam Gambhir: टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को मंदिर ले जाने के विवाद के बीच गौतम गंभीर गुरुद्वारे पहुंचे, जिसका वीडियो सामने आया.












