
सेक्युलर सिविल कोड लाकर बीजेपी क्या अपने पुराने फॉर्म में वापसी कर सकेगी?
AajTak
लोकसभा चुनावों में शिकस्त मिलने के बाद बीजेपी लगातार लय और ताल बनाए रखने की कोशिश कर रही है पर विपक्ष भारी पड़ रहा है. लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी ने यूनिवर्सल सिविल कोड को सेक्युलर सिविल कोड का नाम देकर विपक्ष को मात देने की कोशिश की है. पर पार्टी के लिए बीजेपी का यह स्टैंड मास्टर स्ट्रोक साबित हो सकता है?
अपने 11वें स्वतंत्रता दिवस के भाषण में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को नया नाम देकर क्या मास्टर स्ट्रोक खेला है? उन्होंने देश में मौजूद संहिता को कम्युनल सिविल कोड कहकर पुकारा और इसकी जगह सेक्युलर सिविल कोड की वकालत की. कहा जाता है कि नाम में क्या रखा है. पर राजनीति में नाम ही सब कुछ है. पिछले साल विपक्ष ने अपने गठबंधन का नाम इंडिया रख दिया. इसके बाद केंद्र की एनडीए सरकार ने भारत शब्द को प्रमोट करना शुरू कर दिया. बहुत सी जगहों से इंडिया खत्म ही कर दिया गया. विपक्ष ने जिस तरह गठबंधन का नाम इंडिया रखकर सत्तारूढ़ गठबंधन पर बढ़त बना लिया था , ठीक उसी तरह केंद्र सरकार ने यूनिवर्सल सिविल कोड को सेक्युलर सिविल कोड का नाम देकर विपक्ष पर बढ़त हासिल करने की सोच रहा है.
पीएम मोदी के इस कदम को बीजेपी के लिए आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर गेमचेंजर समझा जा रहा है. इंडियन एक्सप्रेस लिखता है कि पीएम मोदी का आरोप सेक्युलर विपक्षी दलों पर एक परोक्ष हमला प्रतीत होता है, जिन्होंने हमेशा भाजपा के यूसीसी एजेंडे को निशाना बनाया है. दरअसल 1985 में सुप्रीम कोर्ट के शाहबानो फैसले के बाद जिस तरह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की सरकार ने कानून बनाकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की अवहेलना की थी तभी से भाजपा यूसीसी की मांग बड़े पैमाने पर उठाती आई है. देश में बहुत सी पार्टियां मुस्लिम समुदाय को यूसीसी का डर बनाकर उनका वोट लेती रही हैं, पर इससे होने वाले फायदे के बारे में सोचकर आंखें मूंद लेती रही हैं.अब गेंद विपक्ष के पाले में हैं. भारतीय जनता पार्टी को आगामी विधानसभा चुनावों में विपक्ष पर हमलावर होने का मौका मिल गया है.
सेक्युलर कोड नाम देने से देश के तथकथित सेक्युलर लोगों का मिलेगा सपोर्ट सीधी सी बात है कि सिर्फ नाम बदलकर धर्मनिरपेक्ष संहिता रख देने भर से देश के तथाकथित लिबरल्स इसका सपोर्ट नहीं करने वाले हैं. पर हां उनके लिए मुश्किल जरूर पैदा होने वाली है. और यह भी है कि बीजेपी चाहेगी भी नहीं कि उदारवादी ब्रिगेड और विपक्ष सेक्युलर कोड का सपोर्ट करे. क्योंकि अगर विपक्ष और लिबरल्स ब्रिगेड इस कानून का सपोर्ट करता है तो फिर बीजेपी को राजनीति करने का मौका भी नहीं मिलेगा. बीजेपी के लिए यह अच्छा ही रहेगा कि सभी मिलकर सेक्युलर सिविल कोड का विरोध करें.
वीर सांघवी ने एक बार लिख था कि हैरानी की बात यह है कि जो लोग नेहरू और आंबेडकर के प्रति सम्मान जाहिर करते हैं वे भी समान नागरिक संहिता के लिए इन दोनों नेताओं की अपील को ठुकरा देते हैं. रामचंद्र गुहा कोई हिंदू संप्रदायवादी नहीं हैं लेकिन 2016 में उन्होंने लिखा था— ‘मेरा मानना है कि समान नागरिक संहिता का विरोध करने वाले वामपंथी बुद्धिजीवी भारत और दुनियाभर में समाजवादी तथा महिलावादी आंदोलनों की प्रगतिशील विरासत को नकार रहे हैं. वे चाहे इसे मानें या न मानें, वे यथास्थिति की पैरवी करते नज़र आते हैं, जिनके उत्पीड़ित व भ्रमित तर्कों से केवल मुस्लिम पुरुषों और इस्लामी मुल्लाओं के हित ही सधते हैं.’
गुहा ने जब यह लिखा था तब बहस बौद्धिक स्तर पर चल रही थी. आज यह हकीकत की धरातल पर ज्यादा है. मोदी सरकार 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ही समान नागरिक संहिता नहीं ला सकी पर अब पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने वाली है. दरअसल बीजेपी के जो खास टार्गेट थे उसमें राम मंदिर, धार 370 पूरे हो चुके हैं. बस समान सिविल संहिता ही बचा है . जाहिर है कि सरकार इस काम को भी जल्दी ही खत्म करने की कोशिश करेगी.
बीजेपी इसे संविधान सम्मत बताकर संविधान बचाओ की बात करने वालों पर हमले कर सकती है

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



