
सेकुलर भारत में अंतिम सांस लेने की चाहत रखने वाले फली एस नरीमन की कहानी, जिन्होंने कहा था- काश मैं ये केस हार गया होता...
AajTak
वरिष्ठ अधिवक्ता फली सैम नरीमन ने देश के लोकतंत्र और न्यायतंत्र को न सिर्फ विकसित होते हुए देखा, बल्कि वे खुद भी इस प्रक्रिया के भागीदार रहे. एक केस में नरीमन की पैरवी ने ही इस देश में कॉलेजियम सिस्टम का रास्ता खोला, हालांकि बाद में उनका इस व्यवस्था से मोहभंग भी हुआ. सेकुलर भारत में अंतिम सांस लेने की इच्छा रखने वाले नरीमन भारत में धार्मिक कट्टरवाद के बढ़ते प्रभाव को लेकर चिंतित थे.
फली सैम नरीमन का व्यक्तित्व भारत की न्यायिक व्यवस्था में वट वृक्ष जैसा था.विशाल और घना और समावेशी.पद्म भूषण और पद्म विभूषण से अलंकृत वरिष्ठ अधिवक्ता फली सैम नरीमन ने भरपूर जिंदगी जी और 95 साल की उम्र में इस दुनिया से विदा हुए. उन्होंने 70 साल तक न्याय जगत की सेवा की और विधि शास्त्र में कई स्थापनाएं लेकर आए. उन्होंने 1950 में बॉम्बे हाई कोर्ट में वकालत की शुरुआत की और निधन के कुछ समय पहले तक न्यायिक बिरादरी में सक्रिय रहे.
इतने लंबे समय तक सक्रिय रहने की वजह से उन्होंने देश के लोकतंत्र और न्यायतंत्र को न सिर्फ विकसित होते हुए देखा, बल्कि वे खुद भी इस प्रक्रिया के भागीदार रहे. क्या आप जानते हैं कि देश में सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में जजों की नियुक्ति की जो कॉलेजियम सिस्टम की प्रक्रिया है उसका श्रेय फली एस नरीमन को जाता है.
काश मैं ये केस हार जाता...
देश की न्यायिक व्यवस्था में सेकेंड जज केस (Second judges case) नाम के एक मामले का जिक्र आता है. 1993 के इस केस की पैरवी फली एस नरीमन ने ही थी. इसी केस में जजमेंट के फलस्वरुप में देश में कॉलेजियम सिस्टम की शुरुआत हुई थी. लेकिन बाद में इस सिस्टम से वे खुश नहीं दिखे थे. और उन्हें पछतावा हुआ था कि काश वो ये केस हार जाते. साल 2010 में आई पुस्तक बिफोर मेमोर फेड्स (Before memory fades) में नरीमन ने इस केस के जीतने पर अफसोस जताया था. ये पुस्तक उनकी जिंदगी की घटनाओं का दस्तावेज है.
कॉलेजियम सिस्टम पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने एक इंटरव्यू में कुछ ही महीने पहले कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के जज बड़ी काबिलियत और निष्ठा से केसों का निपटारा करते हैं, मेरा मत है कि जज इस योग्य नहीं है कि वे ये तय कर सकें कि किसे बड़ी अदालतों का जज होना चाहिए और किसे नहीं, या फिर किस जज का ट्रांसफर कहां होना चाहिए. इससे एक तरह से उनके मूल काम पर असर पड़ता है.
हालांकि ये बड़ी विडंबना है कि 1993 में उन्होंने बड़ी शिद्दत के साथ इस केस की पैरवी की थी. इस बाबत जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि वे एक अच्छे वकील के तौर पर अपना काम कर रहे थे.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







