
सूर्यकुमार यादव को धमाकेदार पारी का इनाम, वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में मिली जगह
AajTak
इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान शुक्रवार को हो गया. बीसीसीआई ने ट्वीट कर 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की. इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में अर्धशतक जड़ने वाले सूर्यकुमार यादव को वनडे टीम में जगह मिली है.
इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान शुक्रवार को हो गया. बीसीसीआई ने ट्वीट कर 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की. इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में अर्धशतक जड़ने वाले सूर्यकुमार यादव को वनडे टीम में जगह मिली है. TEAM - Virat Kohli (Capt), Rohit Sharma (vc), Shikhar Dhawan, Shubman Gill, Shreyas, Suryakumar Yadav, Hardik Pandya, Rishabh Pant (wk), KL Rahul (wk), Y Chahal, Kuldeep Yadav, Krunal Pandya, W Sundar, T Natarajan, Bhuvneshwar Kumar, Md. Siraj, Prasidh Krishna, Shardul Thakur. वहीं, स्पिन ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या और युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को वनडे सीरीज के भारतीय स्क्वॉड में जगह मिली है. विजय हजारे ट्रॉफी में 14 विकेट लेने वाले कर्नाटक के पेसर कृष्णा को भारतीय टीम में डेब्यू के लिए मौका मिल सकता है. बड़ौदा के कप्तान क्रुणाल ने भी विजय हजारे ट्रॉफी 2020-21 सीजन में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था. उन्होंने 5 मैचों 129.33 की औसत से 388 रन बनाए थे, जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं.
जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








