
सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, बोले- नकवी से ट्रॉफी न लेना टीम का फैसला
AajTak
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आज तक से बातचीत में एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया कि मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी न लेना पूरी टीम का फैसला था. बीसीसीआई ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. बीसीसीआई का कहना है कि मोहसिन नकवी के खिलाफ आईसीसी से शिकायत की जाएगी क्योंकि ट्रॉफी उनकी निजी संपत्ति नहीं है.
More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












