
सूती में उलझी रह गई पुलिस और शमशेरगंज में हो गया भयंकर बवाल, तोड़फोड़ से लेकर आगजनी तक... मुर्शिदाबाद हिंसा की पूरी कहानी
AajTak
वक्फ कानून के विरोध में शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में जो हुआ, उसके निशान अभी भी हर तरफ बिखरे पड़े हैं. एक तरह से अराजकता का माहौल पैदा कर दिया गया और भीड़ ने एक के बाद एक वाहनों को जलाकर राख कर दिया. सड़कों के किनारे जो दुकानें थीं, उनमें नुकसान पहुंचाया गया और जलाने की कोशिश की गई. घंटों तक बवाल चलता रहा है.
वक्फ कानून पर एक बार फिर पश्चिम बंगाल का मुर्शिदाबाद शहर सुलग उठा है. शुक्रवार को हिंसा भड़की और प्रदर्शनकारियों ने जमकर बवाल किया. ट्रेन रोकी गई. पुलिस पर पथराव किया गया. अब हिंसा प्रभावित इलाके में BSF तैनात कर दी गई है. हिंसा के निशान जगह-जगह बिखरे पड़े हैं. हाइवे किनारे दोपहिया और चार पहिया जले पड़े हैं. सड़क किनारे दुकानों में भी आगजनी की कोशिश हुई है. यह पहला मौका नहीं है, तीन दिन पहले भी मुर्शिदाबाद में इसी तरह की अराजकता देखने को मिली थी. भीड़ का पुलिस से टकराव हो गया था. घंटों तक नेशनल हाइवे 34 जाम कर दिया गया था.
शुक्रवार को सबसे पहले मुर्शिदाबाद के सूती में हिंसा की शुरुआत हुई. उसके बाद जंगीपुर से पुलिसबल मौके पर पहुंचा और हालात संभालने में जुट गया. इसी दौरान सूती से 10 किमी दूर शमशेरगंज में भी बवाल की खबरें आने लगीं. हालांकि, पुलिसबल सूती में हाइवे से जाम हटवाने में जुटा रह गया. पुलिस शमशेरगंज तक नहीं पहुंच पाई और वहां हिंसा का ताडंव मचा रहा. ऐसे में सेंट्रल फोर्स BSF को उतरना पड़ा, तब तक बड़ा नुकसान हो चुका था.
सेंट्रल फोर्स पहुंची, तब थमी हिंसा
दोपहर से शुरू हुई हिंसा देर रात तक चलती रही. जब मालदा और बहरामपुर से फोर्स आई और इन इलाकों में पहुंची, तब हिंसा पर काबू पाया जा सका. भीड़ ने पहले नेशनल हाइवे 34 जाम किया. जब पुलिस ने उन्हें हटाना शुरू किया तो पत्थरबाजी होने लगी. पुलिस ने फिर आंसू गैस छोड़ी. लाठीचार्ज किया. दो दिन पहले भी मुर्शिदाबाद पुलिस पर हमला हुआ था. तब प्रदर्शनकारियों ने दो गाड़ियों में आग लगा दी थी. एनआरसी के दौर में भी मुर्शिदाबाद में जबरदस्त हिंसा देखने को मिली थी.
पहले से तो नहीं थी हिंसा की प्लानिंग?

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








