
सूडान में तख्तापलट के हालात, मिलिट्री और अर्द्धसैनिक बलों के बीच संघर्ष में 25 लोगों की मौत
AajTak
सूडान में तख्तापलट के हालात बन गए हैं. यहां सेना और अर्द्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच हिंसक झपड़ में 25 से ज्यादा लोग मारे गए हैं. वहीं RSF ने दावा किया है कि राष्ट्रपति भवन समेत राजधानी खार्तून में कई हिस्सों पर कब्जा कर लिया है, जबकि सेना ने इस दावे को खारिज कर दिया है. यहां सैन्य नेता अब्देल फतह अल-बुरहान और उनके नंबर दो मोहम्मद हमदान डागलो के बीच संघर्ष सत्ता को लेकर चल रहा है.
सूडान की राजधानी खार्तूम सहित देश के कई हिस्सों में मुख्य अर्द्धसैनिक बलों और सशस्त्र बलों के बीच झड़प हुई. इसमें करीब 25 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 183 लोग घायल हो गए है. आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है. देश में तख्तापलट के हालात पैदा हो गए हैं. वहीं अर्द्धसैनिक बल ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जे का दावा कर दिया है. दरअसल, सैन्य नेता अब्देल फतह अल-बुरहान और उनके नंबर दो अर्द्धसैनिक कमांडर मोहम्मद हमदान डागलो के बीच लंबे समय से चले आ रहे संघर्ष ने हिंसक स्वरूप धारण कर लिया है.
सूडानी डॉक्टर्स यूनियन ने कहा कि सेना और रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) के बीच लड़ाई में 183 लोग घायल हुए हैं. खार्तूम के साथ ही ओमडुरमैन, न्याला, एल ओबिद और एल फशेर शहर में सबसे ज्यादा मौतें दर्ज की गई है. ये शहर राजधानी खार्तूम के पश्चिम में हैं.
वहीं, अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्स यानी RSF ने राष्ट्रपति भवन, सेना प्रमुख के आवास, राज्य टेलीविजन स्टेशन, राजधानी खार्तूम, मेरोवे के उत्तरी शहर, एल फशेर और पश्चिम दारफुर में एयरपोर्ट को जब्त करने का दावा किया है. हालांकि सेना ने इन दावों को खारिज कर दिया है.
सूडानी एयरफोर्स ने शनिवार देर रात लोगों को घर के अंदर रहने की अपील की. साथ ही खार्तूम में स्कूलों, बैंकों और सरकारी कार्यालयों को बंद कर दिया गया. राजधानी में गोलियों और विस्फोटों की आवाजें गंजू रही हैं. कई जिलों से आगजनी की घटना भी हुई है.
इसी बीच सूडान में भारतीय मिशन की ओर से वहां रहने वाले इंडियंस से अपील की गई है कि सभी लोग अपने घरों में ही रहें. अत्यधिक सावधानी बरतें, तत्काल प्रभाव से बाहर निकलना बंद करें. कृपया भी शांत रहें और अपडेट्स का इंतजार करें.
NOTICE TO ALL INDIANS IN VIEW OF REPORTED FIRINGS AND CLASHES, ALL INDIANS ARE ADVISED TO TAKE UTMOST PRECAUTIONS, STAY INDOORS AND STOP VENTURING OUTSIDE WITH IMMEDIATE EFFECT. PLEASE ALSO STAY CALM AND WAIT FOR UPDATES.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








