
सुसाइड के लिए खरीदी दवा पानी के फिल्टर में फेंकी... 100 से ज्यादा वर्कर बीमार, सूरत की डायमंड फैक्ट्री के मैनेजर का भांजा गिरफ्तार
AajTak
अनभ जेम्स नामक डायमंड फैक्ट्री में जहरीला पानी पीने से 100 से ज्यादा वर्कर बीमार मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने ये दवाई सुसाइड करने के लिए खऱीदी थी, लेकिन कई दिन तक दवाई को अपने पास रखने के बाद उसने, सेलफोर्स पाउडर को पानी के फिल्टर में फेंक दिया था.
सूरत की डायमंड फैक्ट्री में 100 से ज्यादा वर्कर के बीमार पड़ने के मामले में पुलिस ने फैक्ट्री मैनेजर के भांजे को गिरफ्तार किया है. अब उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लेने की कोशिश करेगी. पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पर 10 लाख का कर्ज हो गया था, जिसकी वजह से वो आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था.
दरअसल, अनभ जेम्स नामक डायमंड फैक्ट्री में 3 दिन पहले जहरीला पानी पीने से 100 से ज्यादा वर्कर बीमार हो गए थे. सभी वर्कर का अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी निकुंज देवमुरारी को गिरफ्तार कर लिया है जो फैक्ट्री के मुख्य मैनेजर का भांजा है और फैक्ट्री में पिछले 12 साल से काम कर रहा है, उसका मुख्य काम डायमंड की देखरेख और हिसाब रखना था.
आरोपी पर है 10 लाख का कर्जा: पुलिस
शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि निकुंज पर 10 लाख का कर्ज हो गया था, जिसकी वजह से वो आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था. पर उसकी हिम्मत नहीं हुई. इसके बाद उसने दवाई को पानी के फिल्टर में फेंक दिया, जहां से पानी पीने के बाद 100 से ज्यादा वर्कर बीमार हो गए.
व्यापार में हुआ भारी नुकसान
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह 12 साल से इस कंपनी में काम कर रहा था और उसकी सैलरी सिर्फ 21 हजार रुपये है, जिसकी वजह से वह ऑनलाइन अनाज व्यापार का भी काम करता था. जहां उसे भारी नुकसान उठाना पड़ा. साथ ही गर्लफ्रेंड के पीछे भी बड़ा खर्चा हो गया, जिसकी वजह से उस पर 10 लाख रुपये का कर्ज हो गया और वह कर्ज को चुका नहीं पा रहा था.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








