
सुशील मोदी ने JDU अध्यक्ष ललन सिंह से पूछे 9 सवाल, बोले- मेरी सहानुभूति आपके साथ है
AajTak
BJP नेता और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने JDU के अध्यक्ष ललन सिंह से 9 साल पूछे हैं. उन्होंने कहा- ललन सिंहजी आप तथ्यों का जवाब तथ्यों से दीजिए. उन्होंने पहला सवाल पूछा- लालू प्रसाद के खिलाफ चारा घोटाला की जांच CBI से कराने के लिए PIL दाखिल करने और इस घोटाले से जुड़े कागजात सीबीआई को आपने उपलब्ध कराए थे या नहीं?
बिहार बीजेपी के नेता और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी इस समय जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की चारों तरफा घेराबंदी करने में जुटे हैं. ललन सिंह को 1995 से सियासत में एक्टिव बताते हुए तंज कसने वाले सुशील मोदी ने अब उनसे 9 बड़े सवाल पूछे हैं. सुशील मोदी ने इन सवालों का जवाब देने के लिए कहा. उन्होंने ललन सिंह पर लालू यादव के परिवार को जमींदोज करने की साजिश करने का आरोप लगाया और कहा- ललन सिंहजी आपसे सहानुभूति है.
सुशील मोदी ने कहा है कि ललन सिंहजी आप तथ्यों का जवाब तथ्यों से दीजिए. उन्होंने पहला सवाल पूछा- लालू प्रसाद के खिलाफ चारा घोटाला की जांच CBI से कराने के लिए PIL दाखिल करने और इस घोटाले से जुड़े कागजात सीबीआई को आपने उपलब्ध कराए थे या नहीं ? सुशील मोदी ने दूसरा सवाल पूछा है- IRCTC घोटाले और रेलवे में नौकरी के बदले जमीन के कागजात तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और CBI को आपने उपलब्ध कराए थे या नहीं? तीसरे सवाल में तंज कसा और पूछा- नीतीश कुमार ने आपको पार्टी से क्यों निष्कासित किया था और आप की सदस्यता समाप्त करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष को क्यों पत्र लिखा था?
आपने नीतीश को तानाशाह कहा था या नहीं?
सुशील मोदी ने सवालों को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया और चौथे सवाल में पूछा कि जेडीयू छोड़ने के बाद आपने कहा था या नहीं- 'नीतीश कुमार के पेट में दांत कहां-कहां हैं, मैं जानता हूं तथा मैं सर्जन हूं जो एक-एक दांत निकालना जानता हूं?' पांचवें सवाल में पूछा- जदयू छोड़ते समय आप ने नीतीश कुमार को तानाशाह कहा था या नहीं? छठे सवाल में पूछा- आपकी पार्टी 1995 में विधानसभा और 2014 में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ी और मात्र 7 और 2 सीटों पर क्यों सिमट गई थी?
मुझे 90% विधायकों की रायशुमारी से डिप्टी सीएम बनाया था
सुशील मोदी ने सातवें सवाल में पूछा- भागलपुर का चुनाव 2004 में विपरीत परिस्थितियों में 1.25 लाख वोट से जीता और उसी वर्ष रेल मंत्री रहते नीतीश कुमार बाढ़ लोकसभा से क्यों चुनाव हार गए थे? आठवें सवाल में कहा- उपमुख्यमंत्री आप लोगों की कृपा से नहीं बना था. भाजपा के विधायकों की रायशुमारी में 90% विधायकों ने मेरे पक्ष में मत दिया, तब मैं उप-मुख्यमंत्री बना था.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



