
सुप्रीम कोर्ट ने बाल संरक्षण आयोग को लगाई फटकार, कहा - अपने एजेंडे में न घसीटें
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने बाल सरक्षंण अधिकार आयोग से कहा कि वह बच्चों की खरीद फरोख्त के आरोपों में सुप्रीम कोर्ट को न घसीटे। कोर्ट ने झारखंड में कार्यरत मदर टेरेसा की तरफ से स्थापित मिशनरीज ऑफ चैरिटी के आश्रय गृहों में कथित तौर पर बेचे गए बच्चों के मामलों की एसआईटी जांच की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा कि आयोग सुप्रीम कोर्ट को अपने एजेंडे में न खींचे
झारखंड में कार्यरत मदर टेरेसा की तरफ से स्थापित मिशनरीज ऑफ चैरिटी के आश्रय गृहों में कथित तौर पर बेचे गए बच्चों के मामलों की एसआईटी जांच की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बाल सरक्षंण अधिकार आयोग से कहा कि वह बच्चों की खरीद फरोख्त के आरोपों में सुप्रीम कोर्ट को न घसीटे.
सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग को फटकार लगाते हुए बाल अधिकार निकाय की याचिका खारिज कर दी. कोर्ट ने कहा कि मांगी गई राहत अस्पष्ट और सामान्य यानी सर्वव्यापी है. इस पर विचार नहीं किया जा सकता. इस मामले में कोर्ट ने एनसीपीसीआर के वकील से कहा कि सुप्रीम कोर्ट को अपने एजेंडे में न घसीटिए. आपकी याचिका में कैसी राहत मांगी गई है? हम इस तरह के निर्देश कैसे दे सकते हैं? याचिका सरासर गलत तरीके से पेश की गई है.
एनसीपीसीआर के वकील ने दलील दी कि याचिका में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए झारखंड में ऐसे सभी संगठनों की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में समयबद्ध जांच के निर्देश देने की गुहार है. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एनसीपीसीआर को बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम, 2005 के तहत कानून के अनुसार जांच और कार्रवाई करने का अधिकार है. वो उसके मुताबिक आगे बढ़े.
एनसीपीसीआर ने साल 2020 में दायर अपनी याचिका में संविधान के अनुच्छेद 23 के तहत गारंटीकृत मानव तस्करी पर रोक लगाने के मौलिक अधिकारों को लागू करने की मांग की थी. आयोग ने कहा था कि कई राज्यों में बाल गृहों में विसंगतियां पाई गई हैं. उनको आयोग ने अपनी याचिका में पक्षकार बनाया है. आयोग की याचिका में झारखंड में बाल अधिकारों के उल्लंघन के मामलों का हवाला दिया गया था. ये कहा गया था कि राज्य के अधिकारियों ने नाबालिग बच्चों की सुरक्षा के लिए कतई उदासीन दृष्टिकोण अपनाया है.
याचिका में कहा गया है एनसीपीसीआर की तरफ से की गई जांच के दौरान पीड़ितों ने चौंकाने वाले खुलासे किए गए. उनमें यह तथ्य भी शामिल था कि बाल गृहों में बच्चों को बेचा जा रहा था. इन तथ्यों को झारखंड सरकार के संज्ञान में जोरदार तरीके से लाया भी गया। लेकिन जांच को बाधित करने और पटरी से उतारने के लगातार प्रयास किए गए.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










