
सुप्रीम कोर्ट क्या रोक देगा ज्ञानवापी मस्ज़िद का सर्वे?
AajTak
ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे आज बिना रुकावट के चलता रहेगा या सुप्रीम कोर्ट रोक लगाने की दिशा में बढ़ेगा, डोनाल्ड ट्रम्प पर लगे इस बार के आरोप कितने गम्भीर है, क्या उनके समर्थक इस वजह से उनसे बिदक रहे हैं और टी-20 मैच का पहला मुकाबला वेस्टइंडीज से क्यों हारा भारत? सुनिए 'आज का दिन' में.
सर्वे को लेकर इन दिनों बड़ी हायतौबा है. एक बिहार में, दूसरी यूपी में. वजहें अलग हैं दोनों की. बिहार में कास्ट सर्वे पर जंग छिड़ा, मामला पटना हाईकोर्ट पहुंचा, अदालत ने परसो इसे कंटीन्यू करने की इजाज़त दे दी. अब यूपी के एक सर्वे पर सबकी निग़ाहें हैं. ज्ञानवापी मस्ज़िद का सर्वे होगा या नहीं, अब ये तीन अदालतों का मामला है. इनमें से कल एक यानी इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी के एएसआई सर्वे यानी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की अनुमति दे दी. फिर क्या, हाई कोर्ट के आदेश के बाद वाराणसी में हलचल तेज़ हो गई. डीएम एस राजलिंगम ने कहा कि मस्जिद का सर्वे आज; शुक्रवार को शुरू हो जाएगा, तैयारी इसकी पूरी कर ली गई है.
लेकिन बात इतने पर कहां रुकने वाली थी. मुस्लिम पक्ष मामले को लेकर शाम तलक सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया. याचिकाकर्ता अंजुमन इंतजामिया मसाजिद की लीगल टीम का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट जल्दी सुनवाई करे और सर्वे पर रोक लगाए. सर्वोच्च अदालत भी आज सुनवाई के लिए तैयार हो गया है. ज्ञानवापी मस्ज़िद सर्वे को लेकर कल का जो घटनाक्रम है, हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक का, उसका निचोड़ क्या रहा, आज सुप्रीम कोर्ट में क्या सुना जाएगा, सर्वे बिना रुकावट के चलता रहेगा या कोर्ट रोक लगाने की दिशा में भी बढ़ सकता है? 'आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें.
_______________________________
दुनिया के जो सबसे ताकतवर दो चार लोग हैं, उनमें एक है अमेरिका का राष्ट्रपति. ऐसे में, मौजूदा राष्ट्रपति या फिर उस पद के सबसे प्रबल दावेदार पर कोई मुकदमा हो जाए तो दुनिया के कैमरे उस देश को मुड़ जाते हैं. कल भी मुड़ें. वाशिंगटन के फेडरल कोर्ट में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की कल पेशी थी. ट्रम्प पहुंचे और ख़ुद को निर्दोष बताया. मामला था दरअसल राष्ट्रपति चुनाव हारने के बाद चुनाव पलटने की कोशिश का. ट्रम्प पर देश को धोखा देने की कोशिश, सरकारी कामकाज में बाधा डालने की साजिश और जनता के अधिकारों के खिलाफ साजिश रचने जैसे आरोप हैं.
और ये कोई पहला मामला नहीं. पिछले 5 महीनों में ये तीसरा केस है, जिसमें ट्रम्प पर क्रिमिनल चार्ज लगाए गए हैं. इससे पहले उन पर ऑलरेडी सीक्रेट डॉक्युमेंट्स घर ले जाने और 2016 के राष्ट्रपति चुनाव प्रचार अभियान के दौरान पॉर्न एक्ट्रेस स्टॉर्मी डेनियल्स से अपने सेक्शुअल रिलेशन को छिपाने के लिए उन्हें पैसे देने के मामले में केसेज चल रहे हैं. कल का केस, कैपिटल हिल हिंसा वाला पहले वालों से किस तरह अलग है, कल की पेशी का लब्बोलुआब क्या रहा, ये केस किस दिशा में बढ़ रहा है, ट्रम्प की लोकप्रियता पर इसका क्या असर पड़ रहा है, क्या उनके समर्थक बिदक रहे हैं इन मामलों की वजह से या वे और लामबंद हो रहे हैं? 'आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें.
_______________________________

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




