Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, कोविड ड्यूटी पर मृत डॉक्टरों के परिवार को मिलेगा 50 लाख का बीमा

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, कोविड ड्यूटी पर मृत डॉक्टरों के परिवार को मिलेगा 50 लाख का बीमा

AajTak
Thursday, December 11, 2025 05:54:50 PM UTC

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक अहम फैसला सुनाया. कोर्ट ने कहा कि COVID-19 महामारी के दौरान ड्यूटी पर मरे डॉक्टरों के परिवार 'प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (PMGKY)' के तहत ₹50 लाख के बीमा कवरेज के हकदार हैं. कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट के उस फैसले को खारिज कर दिया, जिसमें निजी डॉक्टरों को योजना का पात्र नहीं माना गया था.

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी पर जान गंवाने वाले सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के परिवार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज (PMGKY) के तहत 50 लाख रुपये के बीमा कवर के हकदार हैं, चाहे वे सरकारी हों या निजी अस्पतालों में काम कर रहे हों. जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आर महादेवन की बेंच ने बॉम्बे हाईकोर्ट के उस फैसले को पलट दिया, जिसमें कहा गया था कि निजी डॉक्टरों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. पीठ ने कहा, 'महामारी के दौरान डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की सेवाओं की “अनिवार्य अधिग्रहण” (requisition) की गई थी। यह एपिडेमिक डिजीज एक्ट, महाराष्ट्र कोविड रेगुलेशंस 2020, नवी मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के 31 मार्च 2020 के आदेश, PMGKY स्कीम और उसके FAQs से स्पष्ट है.' कोर्ट ने कहा कि इन कानूनों का उद्देश्य था कि एक भी डॉक्टर-स्वास्थ्यकर्मी पीछे न छूटे और बीमा योजना का मकसद था कि फ्रंटलाइन योद्धाओं को ये आश्वासन मिले कि देश उनके साथ खड़ा है.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'व्यक्तिगत दावों को कानून के अनुसार और सबूतों के आधार पर निपटाया जाए. दावा करने वाले पर ये साबित करने की जिम्मेदारी है कि मौत कोविड ड्यूटी के दौरान हुई. अदालत ने कहा कि पीएमजीकेवाई-पैकेज के तहत किए गए बीमा के लिए व्यक्तिगत दावों पर कानून के अनुसार और सबूतों के आधार पर विचार किया जाएगा और फैसला लिया जाएगा.

बॉम्बे HC का फैसला पलटा सुप्रीम कोर्ट प्रदीप अरोरा और अन्य द्वारा बॉम्बे हाई कोर्ट के 9 मार्च, 2021 के उस आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें कहा गया था कि निजी अस्पताल के कर्मचारी बीमा योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के हकदार नहीं हैं, जब तक कि उनकी सेवाओं की मांग राज्य या केंद्र सरकार द्वारा न की गई हो. किरण भास्कर सुरगड़े ने उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की है, जिनके पति की 2020 में कोविड-19 के कारण मृत्यु हो गई थी. उनके पति महाराष्ट्र के ठाणे में एक निजी क्लीनिक चलाते थे. बीमा कंपनी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज (पीएमजीकेपी) के तहत उनके दावे को इस आधार पर खारिज कर दिया कि उनके पति के क्लिनिक को कोविड-19 अस्पताल के रूप में मान्यता नहीं दी गई थी. वहीं, सुप्रीम कोर्ट के इस ऐतिहासिक फैसले से कोविड ड्यूटी पर शहीद हुए सभी निजी और सरकारी डॉक्टरों-स्वास्थ्य कर्मियों के परिवार अब 50 लाख रुपये का बीमा दावा कर सकेंगे. दावों की जांच सबूतों के आधार पर होगी. साथ ही जिन दावों को पहले खारिज किया गया था, उन पर फिर से विचार किया जाएगा.

PMGKY एक सुरक्षा कवच है बता दें कि पीएमजीकेपी के तहत स्वास्थ्य कर्मियों को 50 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान किया जाता है जो कोविड संक्रमण से अपनी जान गंवाने वाले कोविड योद्धाओं के आश्रितों के लिए एक सुरक्षा कवच बन गया है.

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
'धर्म के कॉलम में आदिवासी लिखो...', जनगणना को लेकर कांग्रेस नेता के बयान पर बवाल, BJP ने बताया संविधान के खिलाफ

MP में जनगणना और आदिवासी पहचान को लेकर सियासत गरमा गई है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के 'आदिवासी धर्म कोड' वाले बयान ने भारतीय जनता पार्टी को हमलावर होने का मौका दे दिया है. अमरकंटक में दिए गए इस बयान को बीजेपी ने न केवल असंवैधानिक बताया है, बल्कि इसे सरकारी काम में बाधा डालने वाला कृत्य करार दिया है.

टेलीग्राम ग्रुप से आतंकी विचारधारा फैलाने का आरोप, इंजीनियरिंग छात्र अयान शेख हिरासत में

महाराष्ट्र ATS ने इंजीनियरिंग छात्र अयान शेख को UAPA के तहत गिरफ्तार किया है. आरोप है कि वह टेलीग्राम ग्रुप के जरिए प्रतिबंधित संगठनों की विचारधारा का प्रचार कर रहा था. कोर्ट ने उसे 12 मार्च तक ATS हिरासत में भेज दिया है. पढ़ें पूरी कहानी.

'रूस से तेल हमें भी लेने दो...', इंडिया की छूट PAK को चुभी, नजम सेठी बोले- हम तो ट्रंप को नोबेल दिलवा रहे थे

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पैदा हुए तेल संकट के बाद पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 55 पाकिस्तानी रुपये की भारी बढ़ोतरी की है. इसके बाद वहां की जनता हलकान है, पेट्रोल पंप पर लंबी लाइनें देखी जा रही हैं. इस बीच पाकिस्तान के सीनियर जर्नलिस्ट और राजनीतिक विश्लेषक ने अपने पीएम से तीखे सवाल पूछे हैं.

मिडिल ईस्ट युद्ध का असर भारतीय रसोई पर, LPG सिलेंडर 913 पहुंचा, 60 रुपये महंगा हुआ

मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध का असर भारत की रसोई तक पहुंच सकता है. एलपीजी सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़कर दिल्ली में 913 रुपये हो गई है. भारत अपनी जरूरत का 65-70 प्रतिशत एलपीजी आयात करता है, जिसका बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आता है. विशेषज्ञों का कहना है कि युद्ध के कारण सप्लाई चेन पर असर पड़ सकता है.

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 9 मार्च 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

सोमवार को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट रही. वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने नए ऑटो रिक्शा परमिट जारी करने पर रोक लगा दी है.

बंगाल चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग सख्त, लॉ एंड ऑर्डर में चूक पर कार्रवाई की चेतावनी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने सख्त रुख दिखाया है. चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार ने साफ कहा है कि लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने में किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी. समीक्षा बैठक में राज्य में नारकोटिक्स एडवाइजरी कमेटी की कमी पर भी सवाल उठाए गए हैं.

'एसिड अटैक पीड़ितों को मिले नौकरी या गुजारा भत्ता', SC ने दिया पॉलिसी बनाने का निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने एसिड अटैक पीड़ितों के पुनर्वास को लेकर केंद्र और राज्यों को निर्देश दिए हैं कि वे पीड़ितों को सरकारी नौकरी देने के लिए नीति बनाएं. यदि रोजगार देना संभव न हो तो उनके लिए जीवन निर्वाह भत्ता की व्यवस्था की जाए.

ईरान की जंग पर भारत में सियासी संग्राम

ईरान में जंग का असर भारत पर साफ दिखने लगा है. गैस महंगी हो गई है, तेल पर संकट गहराया है, सेंसेक्स गिर रहा है और रुपया लुढ़कता जा रहा है. खाड़ी देशों में करीब 1 करोड़ भारतीयों की जान फंसी है. इन मुद्दों को लेकर संसद में विपक्ष ने जोरदार प्रदर्शन किया और चर्चा की मांग की. बजट सत्र के दूसरे चरण में सदन के अंदर-बाहर विरोध की आवाजें गूंजती रहीं. सरकार ने संसद में बयान दिया और युद्ध, सप्लाई चेन पर असर और भारतीयों के रेस्क्यू की बात कही, लेकिन विपक्ष संतुष्ट नहीं है.

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं होगा इजाफा, देश के पास पर्याप्त फ्यूल रिजर्व

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तुरंत बढ़ोतरी की फिलहाल कोई संभावना नहीं है. सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस समय एक्साइज ड्यूटी घटाने पर भी कोई विचार नहीं चल रहा. देश के पास पर्याप्त फ्यूल रिजर्व है और सप्लाई को लेकर कोई चिंता नहीं है. सरकार कच्चे तेल की कीमतों पर लगातार नजर बनाए हुए है.

अब समंदर के सीने पर हो रही लड़ाई... तुर्की ने भूमध्यसागर में दफन कर दिया ईरान का बैलेस्टिक मिसाइल

तुर्की ईरान के खिलाफ खुलकर जंग में आ गया है. तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसने पूर्वी भूमध्यसागर में ईरान से फायर किए गए बैलेस्टिक मिसाइल को समंदर में ही दफन कर कर दिया है. तुर्की ने ये कार्रवाई तब की है जब उसने उत्तरी साइप्रस में 6 F-16 फाइटर जेट को तैनात किया है.

केरल के मंत्री केबी गणेश कुमार पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप, पत्नी बोली- आपत्तिजनक हालत में देखा

केरल के मंत्री और अभिनेता केबी गणेश कुमार पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और पत्नी से मारपीट के आरोप लगे हैं. KSU नेता यदु कृष्णन ने फेसबुक पोस्ट में मामला उठाया, जबकि मंत्री की पत्नी बिंदु ने भी सबूत रिकॉर्ड करने का दावा किया है. पढ़ें इस केस की पूरी कहानी.

संसद में वेस्ट एशिया संकट पर चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वेस्ट एशिया संकट को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि इस संकट का असर भारत की अर्थव्यवस्था और तेल की कीमतों पर पड़ेगा, इसलिए संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार इस मुद्दे पर बहस से बच रही है.

तेल-गैस की सप्लाई रुकी, जहाजों पर ब्रेक... मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच क्यों अहम है होर्मुज

अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है, जिससे होर्मुज जलडमरूमध्य में शिपिंग बाधित हो गई है. यह जलडमरूमध्य वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति का एक महत्वपूर्ण मार्ग है, जिसके बंद होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल और गैस की कीमतों में तेजी आई है.

मिडिल ईस्ट की जंग से बढ़ी भारतीयों की मुसीबत, कच्चे तेल के दाम बेकाबू! अब क्या करेगी सरकार?

रिजर्व बैंक ने पिछले साल अनुमान लगाया था कि अगर कच्चे तेल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी का पूरा बोझ आम लोगों पर डाला जाता है तो इससे महंगाई में 30 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी होगी और ग्रोथ में 15 बेसिस पॉइंट्स की कमी आएगी.

चार साल से यूक्रेन में जंग लड़ रहे पुतिन अब बने ‘पीसमेकर’, ट्रंप को दिया ईरान युद्ध खत्म करने का प्लान

पुतिन और ट्रंप के बीच मंगलवार को टेलीफोन पर बातचीत हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की. क्रेमलिन ने बताया कि इस बातचीत के दौरान पुतिन ने ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध को जल्द खत्म करने के लिए प्रस्ताव भी रखा.

कौन हैं मोजतबा खामेनेई जो संभालेंगे ईरान की कमान? देखें दस्तक

आज खामेनेई के बेटे मोजतबा को लेकर आई दो खबरों आई हैं. ईरान से आई खबर में दावा किया गया कि मोजतबा को सुप्रीम लीडर बना दिया गया है. यानी खामेनेई की मौत के बाद अब ईरान की कमान मोजतबा को सौंप दी गई हैं, वहीं दूसरी खबर में दावा किया गया हैं कि इजरायली हमले में मोजतबा बुरी तरह जख्मी हैं.

स्कूटी चलाते समय युवती ने नशे में किया हंगामा, महिला पुलिस अधिकारी का काटा हाथ, Video

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में रंगपंचमी के दौरान नशे में धुत एक युवती ने सड़क पर हंगामा किया. आरके नगर इलाके में पुलिस से कहासुनी के दौरान युवती ने एक महिला पुलिस अधिकारी के हाथ पर काट लिया. बाद में उसे आरके नगर पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उसने वहां भी हंगामा किया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

LPG की कमी से मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई के रेस्टोरेंट्स पर संकट, 2 दिन में बंद होने का खतरा

मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी अब होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री के लिए बड़ा संकट बनती जा रही है. इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि यदि स्थिति जल्दी नहीं सुधरी तो अगले दो दिनों में शहर के कई रेस्टोरेंट बंद होने की नौबत आ सकती है.

गुजरात में BJP-कांग्रेस पर बरसे केजरीवाल, बदलाव के लिए जनता से की अपील

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात दौरे के दौरान सूरत में आयोजित बूथ सम्मेलन में भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. भ्रष्टाचार और पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए केजरीवाल ने जनता से अपील की कि अब झाड़ू चलाने और अपनी सरकार बनाने का वक्त आ गया है.

भोपाल में युवती की कार पर रंग के बहाने फेंका एसिड, पानी डालते ही उखड़ गया पूरा पेंट

Bhopal Acid Attack on Car: भोपाल के ऐशबाग इलाके में एक युवती की कार पर रंग में एसिड मिलाकर फेंका गया, जिससे कार का पेंट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना ने न केवल आर्थिक नुकसान पहुंचाया है, बल्कि इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है.

ईरान ने बहरीन के वाटर प्लांट पर हमले शुरू किए, देखें खबरदार

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का आज दसवां दिन है. परमाणु कार्यक्रम के बहाने शुरू हुआ यह संघर्ष अब पानी की जंग में बदलता दिख रहा है. ईरान ने बहरीन जैसे पश्चिम एशिया के देशों के वाटर प्लांट पर हमले शुरू कर दिए हैं. इससे संकेत मिल रहे हैं कि युद्ध का नया मोर्चा अब वॉटर वॉर हो सकता है. खाड़ी देशों की ऊर्जा और पानी की सुरक्षा पर मंडराता खतरा वैश्विक संकट को और गहरा कर सकता है.

तुर्की में गिरीं मिसाइलें तो PAK को सताया ईरानी हमले का डर, आनन-फानन में शुरू किया ये ऑपरेशन

ईरान ने तुर्की के हवाई क्षेत्र में बैलिस्टिक मिसाइल दागी जिसे नाटो के एयर और मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया. इस खतरे के बीच पाकिस्तान ने अपने शिपिंग और समुद्री व्यापार की सुरक्षा के लिए 'ऑपरेशन मुहाफिजुल बह्र' शुरू किया है.

सपा सांसद आनंद भदौरिया के साथ EXCLUSIVE बातचीत

सपा सांसद आनंद भदौरिया का कहना है कि सरकार सिर्फ लफ्फेबाजी कर रही है. हम चाहते है कि सरकार इसपर चर्चा कराए. आप तो छप्पन इंच वाले नेता है. आज आपको अमेरिका से पूछना पड़ रहा है कि रूस से तेल ले या ना ले. ईरान के पक्ष में सरकार कोई बयान क्यों नहीं दे रही? ईरान हमारा मित्र देश रहा है.

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बिल्डर लॉबी का नहीं कोई संबंध, कोर्ट में बोली मुंबई पुलिस

मुंबई पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की 2024 में हुई हत्या में बिल्डर लॉबी का कोई सम्बन्ध नहीं है. इस विषय पर आजतक ने सिद्दीकी परिवार के वकील से बातचीत की गई, जिन्होंने इस मामले से जुड़ी जानकारी साझा की. पुलिस की यह पुष्टि बिल्डर लॉबी के कथित संलिप्तता की अटकलों को खारिज करती है. देखें वीडियो.

ईरान में अमेरिका और इजरायल की बमबारी से आग, देखें विशेष

ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी युद्ध 10वें दिन भी जारी है. ईरान की मिसाइलें और ड्रोन खाड़ी और इजरायल के कई इलाकों में तबाही मचा रही हैं. इजरायल में सामान्य जीवन जारी है लेकिन सुरक्षा सतर्कता बढ़ गई है. इजरायल ने मजबूत एंटी मिसाइल सिस्टम विकसित किया है, बावजूद इसके कुछ हमला सफल रहे हैं. लेबनान में भी इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच तनाव और बमबारी बढ़ गई है, जिससे हजारों लोग विस्थापित हुए हैं. फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से आपात बैठक की मांग की है. इस पूरे संघर्ष का असर सीधे आम नागरिकों पर पड़ रहा है और दोनों पक्ष भारी नुकसान उठाते रहे हैं.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us