
सुपर डांसर में पहुंचे बाबा रामदेव-तब्बू, योगगुरु के सुपर मूव्स देख इम्प्रेस हुईं शिल्पा शेट्टी
AajTak
शनिवार के एपिसोड में बाबा रामदेव आकर शो की शान बढ़ाएंगे. वहीं रविवार के एपिसोड में टैलेंटेड अदाकारा तब्बू गेस्ट होंगी. सेमी फिनाले में आकर रामदेव और तब्बू शो में चार चांद लगाएंगे. सोनी लिव के इंस्टा हैंडल पर शो का नया प्रोमो शेयर किया गया है.
पॉपुलर डांस रियलिटी शो सुपर डांसर 4 जल्द ही ऑफएयर होने वाला है. मतलब शो अपने फिनाले के बहुत करीब है. इस वीकेंड सुपर डांसर 4 का सेमी फिनाले दिखाया जाएगा. जहां पर तब्बू और योग गुरू बाबा रामदेव मेहमान बनकर नजर आएंगे.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












