
सुधरकर फिर बिगड़ गई दिल्ली की हवा, AQI 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचा
AajTak
लोकलसर्किल्स द्वारा किए गए एक सर्वे से पता चला है कि दिल्ली के 75 प्रतिशत परिवारों में कम से कम एक सदस्य गले में खराश या खांसी जैसी सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित है. दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण में वाहनों से होने वाले कार्बन उत्सर्जन और पड़ोसी राज्यों में खेतों में जलाए जाने वाले फसल अवशेषों से निकलने वाले धुएं का प्रमुख योगदान है.
दिल्ली की एयर क्वालिटी एक बार फिर 'गंभीर' श्रेणी में आ गई है. बीते 24 घंटे के दौरान एवरेज एक्यूआई शुक्रवार शाम 6 बजे तक 401 तक पहुंच गया. शहर भर के 39 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 19 ने AQI लेवल 'गंभीर' श्रेणी में रिपोर्ट किया. जहांगीरपुरी में AQI सबसे अधिक 445 दर्ज किया गया.
करीब एक सप्ताह तक गंभीर और अति गंभीर श्रेणी में रही वायु गुणवत्ता में शुक्रवार सुबह थोड़ा सुधार देखा गया और 371 की रीडिंग के साथ AQI 'बहुत खराब' श्रेणी में था. हालांकि, दिन के दौरान हवा की गुणवत्ता खराब हो गई, AQI शाम 5 बजे के आसपास 397 पर था, और शाम 6 बजे तक 400 का आंकड़ा पार कर गया.
AQI रीडिंग को इस प्रकार है: 0 से 50 के बीच AQI को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच को 'मध्यम', 201 से 300 के बीच को 'खराब', 301 से 400 के बीच को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है. दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण स्तर ने लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाला है.
लोकलसर्किल्स द्वारा किए गए एक सर्वे से पता चला है कि दिल्ली के 75 प्रतिशत परिवारों में कम से कम एक सदस्य गले में खराश या खांसी जैसी सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित है. दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण में वाहनों से होने वाले कार्बन उत्सर्जन और पड़ोसी राज्यों में खेतों में जलाए जाने वाले फसल अवशेषों से निकलने वाले धुएं का प्रमुख योगदान है.
इस बीच, प्रदूषण पर अंकुश लगाने के प्रयासों के तहत, दिल्ली सरकार ने अपने 50 प्रतिशत कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा है. सरकार ने सड़क पर भीड़भाड़ से बचने के लिए सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए कार्यालय समय अलग-अलग करने का आदेश दिया है. बिगड़ती वायु गुणवत्ता को रोकने के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के चरण IV के तहत प्रदूषण रोधी उपाय वर्तमान में लागू हैं.
ग्रैप IV के तहत लागू प्रतिबंधों में इमरजेंसी सर्विस, एलएनजी, सीएनजी, बीएस-VI डीजल, या इलेक्ट्रिक व्हिकल छोड़कर, ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध शामिल है. दिल्ली के बाहर से आने वाले गैर-जरूरी हल्के कर्मशियल व्हीकल पर भी प्रतिबंध है. अगर सीएनजी, बीएस-VI डीजल या इलेक्ट्रिक कर्मशियल व्हीकल हैं तो उन पर कोई प्रतिबंध नहीं है. सरकारी परियोजनाओं का निर्माण कार्य रोक दिया गया है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



