
सुकेश चंद्रशेखर को बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली जमानत, अभी जेल में ही रहेगा महाठग
AajTak
महाठग सुकेश चंद्रशेखर को बॉम्बे हाई कोर्ट ने नौ साल पुराने मामले में जमानत दे दी है. लेकिन वह अब भी जेल में रहेगा. क्योंकि सुकेश को खिलाफ दर्ज कुछ अन्य मामलों में उसे अभी भी जमानत मिलनी बाकी है. सुकेश फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है.
महाठग सुकेश चंद्रशेखर को बॉम्बे हाई कोर्ट ने नौ साल पुराने मामले में जमानत दे दी है. लेकिन वह अब भी जेल में रहेगा. क्योंकि सुकेश को खिलाफ दर्ज कुछ अन्य मामलों में उसे अभी भी जमानत मिलनी बाकी है. सुकेश फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है.
सुकेश चंद्रशेखर को 29 मई, 2015 को भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 120-बी (आपराधिक साजिश) और प्राइज चिट्स एंड मनी सर्कुलेशन स्कीम्स (बैनिंग) एक्ट और महाराष्ट्र डिपॉजिटर्स के हितों का संरक्षण (वित्तीय प्रतिष्ठानों में) एक्ट की कुछ धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था.ठगने के लिए शुरू की ये स्कीम सुकेश और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री लीना मारिया पॉल और अन्य के खिलाफ मामला मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था और इसकी जांच आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) कर रही थी. अभियोजन पक्ष के अनुसार, आरोपी ने 'लायन ओक इंडियन' नाम से एक फर्जी कंपनी शुरू की और अलग-अलग अवधि की कई निवेश योजनाएं शुरू कीं, जिसमें हर महीने 20 प्रतिशत रिटर्न का आश्वासन दिया गया. साथ ही टाटा नैनो कार, सोने के सिक्के जैसे अन्य लाभ देने को कहा गया था. अपनी पोंजी योजना के माध्यम से उसने 19 करोड़ रुपये जमा किए थे.
सुकेश को मार्च 2016 में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी थी, जिसमें उसे रिहाई की तारीख से एक महीने के भीतर 3.5 करोड़ रुपये जमा करने को कहा गया था. हालांकि, वह ऐसा करने में विफल रहा और इसके चलते अदालत ने उसकी जमानत रद्द कर दी.
जमानत की मांग करते हुए अधिवक्ता विक्रम सुतारिया ने दलील दी कि सुकेश को अधिकतम सात साल की सजा दी जा सकती है, भले ही वह उसके खिलाफ दर्ज अपराधों के लिए दोषी ठहराया गया हो, जबकि वह पहले ही सात साल से अधिक समय जेल में बिता चुका है, इसलिए उसे तत्काल रिहा किया जाना चाहिए.
हालांकि, जांचकर्ताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले अतिरिक्त लोक अभियोजक मयूर सोनावने ने दलील दी कि 2017 में सुकेश को दिल्ली में वहां के मामलों में गिरफ्तार किया गया था. न्यायमूर्ति मनीष पिटाले की पीठ ने सुतारिया से सहमति जताई कि सुकेश पहले ही सात साल, 10 महीने की सजा भुगत चुका है.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




