
सुकेश चंद्रशेखर केस: निकिता तंबोली और सोफिया सिंह को तिहाड़ जेल ले गई थी पुलिस, क्राइम सीन किया रिक्रिएट
AajTak
महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने जेल में रहते हुए भी ऐसा जाल बुना था कि कोई भी आसानी से उसमें फंस जाए और हुआ भी ऐसा ही. जांच में खुलासा हो चुका है कि उससे मिलने वालों में निकिता तंबोली, चाहत खन्ना, सोफिया सिंह और अरुशा पाटिल शामिल हैं.
शातिर महाठग सुकेश चंद्रशेखर से तिहाड़ जेल में चार अभिनेत्रियों ने मुलाकात की थी. इस बात का खुलासा होने के बाद उन अभिनेत्रियों से भी पूछताछ की गई है. ईडी की टीम ने भी उनसे सवाल-जवाब किए. अब इनमें से दो नाम ऐसे हैं, जिन्हें लेकर पुलिस तिहाड़ जेल पहुंची और वहां क्राइम सीन रिक्रिएट किया. बता दें कि इस मामले में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम जांच कर रही है.
4 अभिनेत्रियों ने सुकेश से की थी मुलाकात महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने जेल में रहते हुए भी ऐसा जाल बुना था कि कोई भी आसानी से उसमें फंस जाए और हुआ भी ऐसा ही. जांच में पहले ही खुलासा हो चुका है कि उससे मिलने के लिए जेल में कई लोग जाते थे. लेकिन खास बात ये है कि उससे मुलाकात करने वालों में कुछ अभिनेत्रियों के नाम भी सामने आए थे. जिनमें निकिता तंबोली, चाहत खन्ना, सोफिया सिंह और अरुशा पाटिल शामिल हैं.
जेल में जांच अब 200 करोड़ की ठगी के मामले में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की जांच तिहाड़ जेल तक जा पहुंची है. शनिवार को EOW ने अभिनेत्रियों को लेकर तिहाड़ जेल पहुंची थी और वहां क्राइम सीन को रीक्रिएट किया था. दरअसल, तिहाड़ जेल में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर से मिलने वाली हस्तियों में एक्ट्रेस निकिता तंबोली और सोफिया सिंह शामिल थीं. उन दोनों को लेकर ही EOW की टीम ने जेल नंबर 1 में क्राइम सीन रीक्रिएट किया.
जेल नंबर 1 में क्राइम सीन रिक्रिएशन एक्ट्रेस निकिता तम्बोली और सोफिया सिंह को तिहाड़ जेल की 1 नंबर जेल में ठग सुकेश चंद्रशेखर से मिलवाया गया था. सुकेश ने तिहाड़ की बैरक को अपना ऑफिस बताया था, दोनों एक्ट्रेस कैसे तिहाड़ में गई थीं? किस गेट से गई थीं? वो सब क्राइम सीन वहां रीक्रिएट कराया गया. जांच में पता चला था कि इन दोनों को पिंकी ईरानी के जरिये सुकेश से मिलवाया गया था.
सुकेश से ऐसे हुई थी निकिता और सोफिया की मुलाकात ठग सुकेश की सहयोगी पिंकी ईरानी ने इन अभिनेत्रियों को अलग-अलग नामों से सुकेश से मिलवाया था और बदले में उन्हें पैसे और अन्य उपहार दिए गए थे. इनमें से एक अरुषा पाटिल ने स्वीकार किया था कि पिंकी ईरानी ने उन्हें सुकेश चंद्रशेखर से मिलवाया था. इसके बदले में उनके बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर किए गए थे. बिग बॉस फेम निकिता तंबोली के बयान के मुताबिक, पिंकी ईरानी ने आरोपी सुकेश चंद्रशेखर से उनका परिचय शेखर के नाम से कराया था. पिंकी ने उनका जिक्र अपने दक्षिण भारतीय निर्माता मित्र के रूप में किया.
BMW कार में तिहाड़ जेल के गेट नंबर 3 पर पहुंची थी अभिनेत्रियां निकिता तंबोली ने दो मौकों पर आरोपी सुकेश चंद्रशेखर से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बने उसके कार्यालय में मुलाकात की थी. ईडी की चार्जशीट के मुताबिक, पिंकी ईरानी ने अपने साउथ इंडियन फिल्म प्रोड्यूसर मित्र के बारे में बताया, जो उनके साथ फिल्म करना चाहते हैं. उसने कहा कि अप्रैल 2018 में एंजेल ने उसे बताया कि वे दिल्ली में शेखर में मिलने मुंबई से दिल्ली फ्लाइट से गए थे. दिल्ली आने के बाद वे एक BMW कार में तिहाड़ जेल गेट नंबर 3 पर गए और फिर एक इनोवा कार आई और उन्हें जेल परिसर के अंदर ले गई.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



