सीहोर में 50 घंटे चला रेस्क्यू, सासाराम में 20 घंटे की जद्दोजहद... फिर भी नहीं बच सकी सृष्टि और रंजन की जान
AajTak
मध्य प्रदेश के सीहोर में बोरवेल में फंसी तीन साल की मासूम सृष्टि को 50 घंटे तो बिहार के सासाराम में पिलर के बीच फंसे 11 साल के रंजन को 20 घंटे के रेस्क्यू के बाद बाहर तो निकाल लिया गया, लेकिन दोनों मासूमों को बचाया नहीं जा सका. डॉक्टरों ने बताया कि रंजन की मौत बाहर निकालने से करीब 10 घंटे पहले तो सृष्टि की मौत 40 घंटे पहले ही हो चुकी थी.
दो राज्यों में कई घंटों से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन तो रुक गया लेकिन दो मासूम जिंदगी की जंग हार गए. मध्य प्रदेश के सीहोर में बोरवेल में फंसी तीन साल की मासूम सृष्टि को 50 घंटे तो बिहार के सासाराम में पिलर के बीच फंसे 11 साल के रंजन को 20 घंटे के रेस्क्यू के बाद बाहर तो निकाल लिया गया, लेकिन दोनों मासूमों को बचाया नहीं जा सका. गुरुवार को जैसे ही दोनों जगह बच्चों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया, उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दोनों को ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों ने बताया कि रंजन की मौत बाहर निकालने से करीब 10 घंटे पहले तो सृष्टि की मौत 40 घंटे पहले ही हो चुकी थी.
दरअसल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले के ग्राम मुंगावली में मंगलवार की दोपहर को करीब 3 साल की मासूम सृष्टि कहीं गायब हो गई थी. जब परिजनों ने उसको तलाश किया तो पता चला कि वह 300 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई है. इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई. मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ को मौके पर बुलाया. इसके बाद सृष्टि को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया.
यहां पोकलेन ड्रिल मशीन और जेसीबी की मदद से करीब 20 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. इसके बाद सेना की मदद ली गई. सेना के जवानों की एक टुकड़ी बुधवार की दोपहर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. सेना के जवानों ने रॉड डालकर मासूम बच्ची को निकालने की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी और बच्ची खिसकर 100 फीट गहराई तक जा पहुंची. इसके बाद गुजरात और दिल्ली की रोबोटिक टीम गुरुवार की सुबह मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाया गया.
पथरीली जमीन और पानी का रिसाव से आई रेस्क्यू में परेशानी
पथरीली जमीन और पानी के रिसाव के चलते रेस्क्यू टीम को परेशानी का सामना करना पड़ा. पहले दिन मंगलवार को चले रेस्क्यू ऑपरेशन में एक दर्जन पोकलेन और जेसीबी मशीन की मदद से खुदाई की गई, लेकिन पथरीली जमीन आ जाने की वजह से गड्ढे की खुदाई करने के लिए ड्रिल का सहारा लिया गया. लेकिन ड्रिल के कंपन की वजह से शुरू में 18 फीट पर अटकी बच्ची करीब 50 फुट पर पहुंच गई और धीरे-धीरे वह 100 फीट से अधिक गहराई में पहुंच गई.
रोबोट की मदद से हुक करके निकाला

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.



