
सीलमपुर हत्याकांड में तीन लोग गिरफ्तार... जानिए कौन है 'लेडी डॉन' जिकरा, क्यों कर रही थी लाला की तलाश?
AajTak
Seelampur Murder Case: दिल्ली के सीलमपुर में 17 वर्षीय कुणाल की चाकू से गोदकर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इसमें लेडी डॉन जिकरा का नाम भी शामिल है. हालांकि, इस केस के दो मुख्य आरोपी अभी फरार है. पुलिस उनकी तलाश कर रही है. मृतक के पिता ने खुलासा किया है कि उनके बेटे को 'लेडी डॉन' जिकरा ने धमकी दी थी.
दिल्ली के सीलमपुर में 17 वर्षीय कुणाल की चाकू से गोदकर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इसमें लेडी डॉन जिकरा का नाम भी शामिल है. हालांकि, इस केस के दो मुख्य आरोपी अभी फरार है. पुलिस उनकी तलाश कर रही है. मृतक के पिता ने खुलासा किया है कि उनके बेटे को 'लेडी डॉन' जिकरा ने धमकी दी थी. जिकरा सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो पोस्ट करती है. इलाके में उसका नाम दबंग महिला के रूप में कुख्यात है.
हत्या की ये वारदात गुरुवार देर रात हुई है. सीलमपुर में कुणाल नामक लड़के को चार से पांच युवकों ने रास्ते में घेरकर चाकू से हमला कर दिया. कुणाल दुकान से दूध लेने गया था. पड़ोसी ने आकर उसके परिजनों को सूचना दी. वो लोग मौके पर पहुंचे तो कुणाल खून से लथपथ था. अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया. मृतक के पिता राजबीर ने बताया कि उनके बेटे की किसी से दुश्मनी नहीं थी, लेकिन वारदात में साहिल, जिकरा और उसके दोस्त शामिल हैं.
राजबीर ने कहा कि जिकरा ने पहले उनके बेटे कुणाल को धमकी दी थी कि उसे छोड़ेंगे नहीं. धमकी की वजह नहीं पता है. सीलमपुर की रहने वाली जिकरा इलाके में लेडी डॉन बनती है. उसके बारे में बताया जा रहा है कि ये जेल में बंद गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी जोया के साथ रहती थी. जोया को पुलिस ने कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार किया था. जोया के जेल जाने के बाद जिकरा अपना गैंग बना रही थी. फिलहाल उसके साथ कुछ लड़के थे. उन्होंने ही कुणाल की हत्या की है.
लेडी डॉन जिकरा आर्म्स एक्ट के तहत जेल जा चुकी है. वो हत्या की इस वारदात से 15 दिन पहले ही रिहा हुई थी. वो हमेशा अपने साथ पिस्तौल रखती थी. जिकरा जेल से बाहर आने के बाद लाला नामक किसी शख्स की तलाश कर रही थी. बताया जा रहा है कि लाला ने उसके भाई को पीटा था. उसने पीड़ित कुणाल से लाला के बारे में पूछा था. जब उसने उसकी मदद नहीं की, तो उसने उसकी हत्या कर दी. कुणाल के साथियों ने जिकरा के चचेरे भाई साहिल पर हमला किया था.
हालांकि, मृतक कुणाल के परिजनों ने बताया कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. उसकी केवल गिहारा समाज से होने की वजह से हत्या की गई. कुणाल के पिता राजबीर ऑटो चालक हैं. परिवार में तीन भाई, एक बहन हैं. स्थानीय लोग और समाजसेवी मांग कर रहे हैं कि परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए. दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सजा दिलाई जाए. पुलिस ने इलाके में सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बल तैनात कर दिए हैं. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.
इस वारदात के बाद सीलमपुर इलाके में तनाव फैल गया है. इलाके के कई हिंदू परिवारों ने अपने घरों के बाहर 'हिंदू पलायन', 'यह मकान बिकाऊ है योगी जी', 'मदद करो योगी जी' जैसे पोस्टर लगा दिए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में हिंदू समुदाय डरा हुआ है. इस घटना के बाद लोग मृतक के घर पहुंचे और 'कातिलों को फांसी दो' के नारे लगाए. एक व्यक्ति ने बताया कि 2012 में उसके भाई की हत्या कर दी गई थी. एक महिला ने कहा उसके बेटे को गोली मारी गई थी.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








