
सीरिया में जुमे की नमाज के वक्त ब्लास्ट, 8 की मौत और 20 से ज्यादा घायल
AajTak
यह धमाका इमाम अली बिन अभी तालिब मस्जिद में हुआ. यह होम्स इलाके की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है. सुरक्षाबों को तुरंत इलाके को चारों ओर से घेर लिया.
सीरिया के होम्स की एक मस्जिद में विस्फोट की खबर है. यह ब्लास्ट होम्स के अलावी अल्पसंख्यक समुदाय की एक मस्जिद में शुक्रवार को हुआ, जिसमें अब तक आठ लोगों की मौत हो गई है जबकि कई घायल हो गए है.
होम्स में इमाम अली बिन अबी तालिब मस्जिद के भीतर विस्फोट हुआ, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया. स्थानीय अधिकारी इस्साम नामेह ने रॉयटर्स को बताया कि यह विस्फोट शुक्रवार की दोपहर की नमाज के दौरान हुआ, जो आमतौर पर मस्जिदों में सबसे अधिक भीड़ का समय होता है.
सीरिया की सरकारी एजेंसी अरब न्यूज ने ब्लास्ट की तस्वीरें जारी की हैं, जिसमें मस्जिद के भीतर खून से सने कार्पेट, दीवारों में छेद और टूटी खिड़कियां देखी जा सकती हैं.
एजेंसी ने सुरक्षाबलों का हवाला देकर कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि मस्जिद के भीतर विस्फोटक लगाया गया था. इलाके को चारों ओर से घेर लिया गया है. सीरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी नजीब अल-नासान ने बताया कि इस घटना में 21 लोग घायल हुए हैं. ये आंकड़े शुरुआती है. मृतकों की संख्या भी बढ़ सकती है.
सीरियाई सरकारी मीडिया साना द्वारा जारी फुटेज में राहतकर्मियों और सुरक्षाबलों को मस्जिद में हर जगह मलबा नजर आ रहा है. अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने नहीं ली है.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








