
सीरिया ने की भारत की जमकर तारीफ, कहा- जब खाने को कुछ नहीं था तो...
AajTak
सीरिया के विदेश मंत्री डॉ. फैसल मेकदाद हाल ही में पांच दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे थे, जहां उन्होंने कई अहम मुद्दों पर बातचीत की. नई दिल्ली की यात्रा के दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू देते हुए भारत की जमकर तारीफ की. उन्होंने भारत को एशिया का दिल बताया.
सीरिया के विदेश मंत्री डॉ. फैसल मेकदाद पांच दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे और अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर से कई अहम मामलों पर बातचीत की. भारत दौरे पर सीरिया के विदेश मंत्री ने अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट WION को इंटरव्यू देते हुए भारत की जमकर तारीफ की. डॉ. फैसल ने कहा कि जब साल 2013, 2014 और 2015 में सीरिया की राजधानी दमास्कस में लगातार आतंकी हमले हो रहे थे तो सिर्फ भारतीय दूतावास ही ऐसा था, जिसमें सभी काम सामान्य दिनों की तरह जारी थे.
सीरिया के विदेश मंत्री ने कहा कि दिल्ली से दमास्कस की फ्लाइट से दूरी सिर्फ चार घंटे की है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों कितने पास हैं. ऐसे में जो सीरिया के लिए खतरनाक है, वही भारत के लिए भी है. डॉ. फैसल ने कहा कि भारत और सीरिया, दोनों ही धर्मनिरपेक्ष देश हैं. दोनों देश लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास करते हैं.
सीरिया के विदेश मंत्री ने आगे कहा कि, ''हम यह समझते हैं कि नागरिकों और लोकतंत्र की बुनियाद पर बने मजबूत संबंध सदियों तक टिके रहते हैं. सीरिया के लोगों के मन में भारतीयों के लिए काफी सम्मान है. और जहां मैं जाता हूं, वहां भारतीय भी हमारा सम्मान करते हैं.''
भारत को यूएनएसी का स्थायी सदस्य बनाना चाहिए
सीरिया के विदेश मंत्री ने आगे कहा कि, ''हमें आतंकवाद के खिलाफ जंग मजबूत करनी होगी. साथ ही बहुध्रुवीय दुनिया के निर्माण के लिए भी कोशिशें तेज करनी होंगी. हमारा मानना है कि भारत को यूएनएसी(संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा संघ) का स्थायी सदस्य बनाया जाना चाहिए. दुनिया में भारत का जो मानवीय योगदान है, हम उसकी सराहना करते हैं.''
सीरियाई विदेश मंत्री डॉ. फैसल ने कहा कि, दो साल पहले जब सीरिया के पास खाने के लिए कुछ नहीं था, जब भारत की ओर से आधा टन से ज्यादा चावल सीरिया भेजा गया था. दोनों पड़ोसी देशों के बीच इस तरह का रिश्ता है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












