
'सीमा हैदर जैसा नहीं मेरा मामला, 2 दिन में लौट आऊंगी', प्यार में पाकिस्तान पहुंची अंजू से Exclusive बातचीत
AajTak
भारत से पाकिस्तान पहुंची अंजू ने 'आजतक' के रिपोर्टर ललित यादव से खास बातचीत की. उन्होंने बताया कि वो पाकिस्तान में बिल्कुल सुरक्षित हैं. अंजू ने कहा कि मेरा मामला सीमा हैदर जैसा नहीं हैं. मैं दो से चार दिन में लौट आऊंगी. मैंने सभी लीगल फॉर्मेट को फॉलो किया है. सब कुछ प्लानिंग और तैयारी करके आई हूं.
पाकिस्तानी सीमा हैदर (Seema Haider) का मामला अभी शांत नहीं हुआ है, इसी बीच राजस्थान (Rajasthan) के भिवाड़ी शहर से रविवार को ऐसा ही एक नया मामला सामने आया है. भिवाड़ी जिले में स्थित होंडा मोटर्स में काम करने वाली अंजू 21 अप्रैल को भिवाड़ी से अपने पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्लाह से मिलने वहां पहुंच गई. मामले की जानकारी रविवार शाम 4 बजे हुई.
इस घटना को लेकर अंजू के पति अरविंद बेहद हैरान हैं. अरविंद को नहीं पता था कि उनकी पत्नी पाकिस्तान क्यों और कैसे गई? हालांकि, उन्होंने 'आजतक' को बताया कि उनकी अंजू से लगातार बात हो रही है और वह जल्द ही वापस आने के लिए बोल रही हैं. इस मामले पर राजस्थान तक ने पाकिस्तान में मौजूद अंजू से खास बातचीत की है. अंजू ने खुद 'आजतक' के रिपोर्टर ललित यादव से पाकिस्तान में होने की बात को स्वीकार किया है.
आइए पढ़ते हैं राजस्थान तक से अंजू ने पाकिस्तान जाने को लेकर क्या-क्या कहा:
सवाल- अंजू अभी आप कहां हैं?
अंजू– जी, मैं पाकिस्तान में हूं. पेशावर से आगे दीर अपर इलाका है. यह मनाली जैसा ही पहाड़ी इलाका है और मैं यहां सुरक्षित हूं.
सवाल- क्या आपने पति को पाकिस्तान जाने की जानकारी दी?अंजू– नहीं मैंने किसी को कुछ नहीं बताया था. मैंने उन्हें जयपुर घूमने की बात कही थी.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










