
सीमा हैदर जासूस या सच्ची प्रेमिका? पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ने दिया ये बयान
AajTak
उत्तर प्रदेश पुलिस का कहना है कि सिंध प्रांत के कराची की रहने वाील सीमा गुलाम हैदर 2019 में पबजी खेलते हुए भारत के सचिन मीणा के संपर्क में आई थी. 30 साल की सीमा और 22 साल का सचिन दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के रब्बूपुरा गांव में रहते हैं, जहां सचिन का प्रोविजन स्टोर है.
इन दिनों भारत और पाकिस्तान दोनों मुल्कों में सीमा हैदर की लव स्टोरी सुर्खियों में है. नोएडा के सचिन मीणा के प्यार में दीवानी होकर पाकिस्तान की सीमा हैदर सरहदें पार कर भारत आ पहुंची. अपने चार बच्चों के साथ भारत की सरजमीं पहुंचने के बाद से सचिन के साथ उनके संबंध चर्चा में है. लेकिन प्यार के लिए भारत आने का दावा करने वाली सीमा कई तरह के आरोपों का भी सामना कर रही है. उस पर पाकिस्तानी जासूस होने के आरोप लग रहे हैं. लेकिन अब पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों ने सीमा के जासून होने के आरोपों पर बयान दिया है.
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों ने सरकार को बताया कि सीमा हैदर सिर्फ प्यार की वजह से अपने चार बच्चों के साथ सीमा पार कर भारत पहुंची. यह सिर्फ प्यार ही था जिसकी वजह से वह एक हिंदू शख्स के साथ रहने के लिए सरहदें लांघ गईं.
उत्तर प्रदेश पुलिस का कहना है कि सिंध प्रांत के कराची की रहने वाील सीमा गुलाम हैदर 2019 में पबजी खेलते हुए भारत के सचिन मीणा के संपर्क में आई थी. 30 साल की सीमा और 22 साल का सचिन दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के रब्बूपुरा गांव में रहते हैं, जहां सचिन का प्रोविजन स्टोर है.
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने भारत के सचिन मीणा से शादी करने के लिए अपना मुल्क छोड़ दिया. सीमा के भारत जाने की वजह सिर्फ प्यार है. प्यार के अलावा ऐसा कोई दूसरा कारण अभी तक सामने नहीं आ पाया है, जिस वजह से वह भारत जाए.
बता दें कि सीमा हैदर को बिना वीजा के नेपाल के रास्ते अपने चार बच्चों के साथ भारत में अवैध तरीके से प्रवेश करने के लिए चार जुलाई को गिरफ्तार किया गया था. सचिन को अवैध इमिग्रेंटस को पनाह देने के लिए गिरफ्तार किया गया था. लेकिन बाद में दोनों को रिहा कर दिया गया.
सिंध के एक लोकप्रिय मौलवी मियां मिट्ठू ने सीमा हैदर के पाकिस्तान लौटने की स्थिति में खुलेतौर पर धमकी दी है. उनके समर्थकों ने भी सीमा के गांव में हिंदू मंदिरों पर हमले करने की चेतावनी दी है. रविवार को सिंध के राधास्वामी दरबार मंदिर पर हमले की खबरें आई थीं. जैकबाबाद जनरल हिंदू पंचायत’ के अध्यक्ष लालचंद सीतलानी ने इस हमले की निंदा की थी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











