
सीमा विवाद पर PM मोदी के बयान पर चीन ने की टिप्पणी, क्या कहा?
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी पत्रिका को दिए एक इंटरव्यू में चीन के साथ सीमा विवाद पर बात की थी. उन्होंने कहा था कि लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद का तत्काल समाधान जरूरी है. अब चीन की तरफ से उसे लेकर प्रतिक्रिया सामने आई है.
चीन ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर टिप्पणी की है जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत के लिए चीन के साथ संबंध महत्वपूर्ण है और सीमा विवाद का तत्काल समाधान किया जाना चाहिए. चीन ने पीएम मोदी के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए दोनों देशों के बीच मजबूत और स्थिर संबंधों की वकालत की है.
प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में अमेरिकी पत्रिका न्यूजवीक को एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने कहा कि भारत के विकास को अब रोका नहीं जा सकता. इसी इंटरव्यू में उन्होंने आशा जताई कि कूटनीतिक और सैन्य स्तर पर सकारात्मक द्विपक्षीय बातचीत से भारत और चीन अपनी सीमाओं पर शांति बहाल कर पाएंगे.
पीएम मोदी की इस टिप्पणी पर चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने प्रतिक्रिया दी है. गुरुवार को मीडिया ब्रीफिंग में उन्होंने कहा, 'चीन ने प्रधानमंत्री की टिप्पणियों पर गौर किया है. हमारा मानना है कि मजबूत और स्थिर चीन-भारत संबंध दोनों पक्षों के साझा हितों के लिए लाभकारी हैं. यह क्षेत्र और उससे परे शांति और विकास के लिए सही है.'
उन्होंने आगे कहा, 'भारत और चीन के संबंध केवल सीमा के मुद्दे तक ही सीमित नहीं हैं. इसे द्विपक्षीय संबंधों में उचित रूप से रखा जाना चाहिए और ठीक से इसका समाधान किया जाना चाहिए.'
माओ निंग ने कहा कि दोनों पक्ष राजनयिक और सैन्य माध्यमों से करीबी संपर्क में हैं. उन्होंने कहा, 'हमें उम्मीद है कि भारत चीन के साथ मिलकर समान दिशा में काम करेगा, द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक ऊंचाइयों तक ले जाएगा, आपसी विश्वास बढ़ाएगा, बातचीत और सहयोग पर कायम रहेगा, मतभेदों को ठीक से संभालेगा और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत और स्थिर रूप से आगे बढ़ाएगा.'
पीएम मोदी ने क्या कहा था?

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











