
'सीनियर लेवल ऑफिसर बनना चाहती हूं', पाकिस्तान से भारत लौटने के 8 साल बाद गीता ने दी 8वीं की परीक्षा
AajTak
अपने अनुवादक के माध्यम से गीता ने कहा, 'मैं आत्मनिर्भर बनना चाहती हूं और सरकारी नौकरी कर एक सीनियर-लेवल की अधिकारी बनना चाहती हूं. मैंने सांकेतिक भाषा भी सीखी है. मैं जीवन में आगे बढ़ना चाहती हूं और कई लोगों के लिए प्रेरणा बनना चाहती हूं.'
पाकिस्तान से भारत लौटीं गीता एक बार फिर सुर्खियों में हैं. वह राजा भोज स्कूल में कक्षा 8वीं की परीक्षा देने के लिए मंगलवार को भोपाल पहुंचीं, जहां उन्होंने अपना पहला पेपर संस्कृत में दिया. 33 साल की गीता मूक-बधिर हैं. उन्होंने सांकेतिक भाषा सीखी है. उनके अनुवादक गजेंद्र प्रोहित ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि वह आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं और सरकारी नौकरी करना चाहती हैं.
अपने अनुवादक के माध्यम से गीता ने कहा, 'मैं आत्मनिर्भर बनना चाहती हूं और सरकारी नौकरी कर एक सीनियर-लेवल की अधिकारी बनना चाहती हूं. मैंने सांकेतिक भाषा भी सीखी है. मैं जीवन में आगे बढ़ना चाहती हूं और कई लोगों के लिए प्रेरणा बनना चाहती हूं.'
मां के लिए घर बनाने का सपना
गीता ने अपने जीवन को संघर्षपूर्ण बताते हुए कहा कि वह बहुत गरीब हैं और एक झोपड़ी में रहती हैं. वह पढ़-लिखकर जीवन में आगे बढ़ना चाहती हैं और अपना खुद का घर बनाना चाहती हैं. उन्होंने कहा, 'मेरी मां बहुत गरीब हैं और वह एक झोपड़ी में रहती हैं. इसलिए मेरा लक्ष्य एक घर बनाना है, जिसके लिए मैंने पढ़ाई शुरू की और मैं लगातार पढ़ रही हूं.'
अपना पहला पेपर देने के बाद खुशी जाहिर करते हुए गीता ने कहा, 'आज मेरा पहला पेपर था और मैं बहुत उत्साहित थी. मैंने कड़ी मेहनत से पढ़ाई की और मुझे विश्वास है कि मैं अपनी परीक्षा पास कर लूंगी. मैं अपने पेपर देने के लिए बहुत उत्साहित हूं.'
'मुझे भरोसा है कि सरकार साथ देगी'

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.







