
सीता की अग्निपरीक्षा बार-बार मत लो... योगी आदित्यनाथ क्या अपनी बात से हिंदुओं को एकजुट कर पाएंगे? । Opinion
AajTak
सीता मैय्या की अग्नि परीक्षा वाली बात योगी आदित्यनाथ के मुंह से अचानक नहीं निकली है. यह लोकसभा चुनावों में अयोध्या में मिली हार की टीस है. इस हार की पीड़ा सबसे अधिक किसे होगी? जाहिर है उस शख्स को होगी जिसने राम मंदिर निर्माण के दौरान राज्य का मुख्यमंत्री रहते हुए अयोध्या को अपना दूसरा घर बना लिया था.
हिंदू एकता के लिए योगी आदित्यनाथ अनूठा अभियान चलाए हुए हैं. जहां एक तरफ वे 'बटेंगे तो कटेंगे' स्लोगन देते हैं, तो वहीं अयोध्यावासियों को संबोधित करते हुए कहते हैं कि 'हमने मंदिर निर्माण का वादा 2017 में किया था, वो पूरा किया. अब सीता की अग्निपरीक्षा बार-बार नहीं होनी चाहिए.' योगी यह बातें अयोध्या में बुधवार को दीपोत्सव के अवसर अयोध्यावासियों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे. भाषण का सीधा संदेश समझने वाले समझ रहे थे. योगी का यह आग्रह अयोध्यावासियों के लिए तो था ही पर इसके राजनीतिक मायने सिर्फ अयोध्या तक ही सीमित नहीं हैं. उत्तर प्रदेश में 9 सीटों के लिए विधानसभा उपचुनाव हो रहे हैं. इसके साथ ही महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. जाहिर है कि योगी के इस शब्दभेदी बाण की गूंज बहुत दूर तक सुनाई दे रही होगी.
योगी और अयोध्या में हार की टीस
जैसे ही राम मंदिर के प्रतिष्ठान के बाद दीपोत्सव के आठवें संस्करण में बुधवार को अयोध्या में उत्सव की धूम मची, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर नगरी के लोगों से कहा कि अब उनकी बारी है अपने आपको साबित करने की. योगी ने कहा, आपसे कहने आया हूं. आपने 2017 के बाद जो भी कहा वो अयोध्या में होकर रहा है. आपने 2017 में कहा था, योगी जी एक काम करो, मंदिर का निर्माण करो. मंदिर का तो निर्माण हो गया है, राम लला विराजमान हो गए हैं. इसलिए एहसास कराने आया हूं… डबल इंजन की सरकार ने जो कहा था, वो करके दिखा दिया. अब अयोध्या की बारी है. अयोध्या को फिर से अपने आपको साबित करने की बारी है. मां सीता की अग्नि परीक्षा बार-बार नहीं होनी चाहिए.
जाहिर है कि सीता मैय्या के अग्नि परीक्षा वाली बात अचानक उनके मुंह से नहीं निकली है. यह लोकसभा चुनावों में अयोध्या में मिली हार की टीस है. इस हार की पीड़ा सबसे अधिक किसे होगी? जाहिर है उस शख्स को होगी जो जिसने राम मंदिर निर्माण के दौरान राज्य का मुख्यमंत्री रहते हुए अयोध्या को अपना दूसरा घर बना लिया था. करीब हर हफ्ते सीएम की विजिट अयोध्या की होती रही. सीएम योगी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी समझकर पूरी करते रहे. अयोध्या में राम मंदिर ही नही पूरा का पूरा इन्फ्रास्ट्रक्चर ही बदलकर रख दिया गया.
अयोध्या में जो हुआ इतना आसान काम नहीं था. जब कोई बड़ा बदलाव होता है तो बहुत सी समस्याएं आती हैं. उन सभी समस्याओं का सुलझाना आसान नहीं होता है. उसके लिए दिन रात मेहनत करनी होती है. योगी आदित्यनाथ दिन रात इस काम के लिए लगे रहे. पर जनता ने जैसा ठंडा रिस्पांस दिया उसकी टीस तो होगी ही. फ़ैज़ाबाद लोकसभा क्षेत्र जहां अयोध्या स्थित है की हार की पीड़ा उन्हें हर दिन सालती होगी. भाजपा ने राम मंदिर के उद्घाटन को लोकसभा चुनाव में मुद्दा बनाया था . वैसे तो पूरे यूपी में ही बीजेपी का प्रदर्शन अच्छा नहीं था पर अयोध्या की हार का दर्द असहनीय था.अयोध्या में मिल्कीपुर विधानसभा सीट का उपचुनाव होने वाला है. यह सीट सपा नेता अवधेश प्रसाद द्वारा छोड़ी गई थी, जिन्हें फैजाबाद लोकसभा सीट से सांसद चुना गया था.
महाराष्ट्र और झारखंड में हिंदुत्व के मुद्दे को ईंधन देगा योगी का भाषण

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







