
सीजफायर के बीच हमास ने 6 बंधकों को किया रिहा, बदले में इजरायल ने छोड़े 602 फिलिस्तीनी कैदी
AajTak
गाजा में जारी सीजफायर के बीच शनिवार को हमास ने छह इजरायली बंधकों को रिहा कर दिया है. सभी बंधकों आईडीएफ और आईएसए की संयुक्त निगरानी में उनके घरों के लिए भेजा जा रहा है. इससे पहले इजरायली सेना के जवानों ने बंधकों को सलाम करने के बाद उन्हें गले लगाया.
गाजा में जारी सीजफायर के बीच शनिवार को हमास ने छह इजरायली बंधकों को रिहा कर दिया है. सभी बंधकों आईडीएफ और आईएसए की संयुक्त निगरानी में उनके घरों के लिए भेजा जा रहा है. इससे पहले इजरायली सेना के जवानों ने बंधकों को सलाम करने के बाद उन्हें गले लगाया. इसके बाद उनकी मेडिकल जांच की गई. इन बंधकों के बदले इजरायल ने 602 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया है.
ये अदला-बदली दक्षिणी गाजा के शहर रफाह में हुई है. यहां नकाबपोश हमास के लड़ाके बंधकों को रेड क्रॉस एम्बुलेंस में रखने से पहले एक मंच पर लाए. सबसे पहले दो बंधकों ताल शोहम (40) और अवेरा मेंगिस्टू (39) को रिहा किया गया. फिर एक के बाद एक छह बंधकों को हमास ने अपने चंगुल से आजाद कर दिया. इनमें ओमर शेम टोव, एलिया कोहेन, हिशाम अल-सईद और ओमर वेंकर्ट का नाम भी शामिल है.
इससे पहले गुरुवार को चार इजरायली बंधकों के शव हमास ने रेड क्रॉस को सौंपे थे. ये पहली बार था जब हमास ने युद्धविराम के बीच बंधकों के शव लौटाए. इजरायल ने स्पष्ट किया है कि जब तक डीएनए जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक वो आधिकारिक रूप से उनकी पहचान की पुष्टि नहीं करेगा. इनमें एक महिला शिरी बिबास और उनके दो छोटे बच्चे शामिल थे. उन्हें अक्टूबर 2023 में हमास ने अगवा कर लिया था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











