
सीजफायर के बाद हमास ने पहली बार रिहा किए 25 बंधक, थाईलैंड के 12 नागरिक शामिल
AajTak
इजरायल और हमास जंग के 49वें दिन हमास ने 13 बंधकों को रिहा कर दिया है. इनमें से 12 बंधक थाईलैंड के हैं. थाईलैंड के प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन ने इसकी पुष्टि कर दी है.
इजरायल और हमास जंग के 49वें दिन हमास ने 25 बंधकों को रिहा कर दिया है. इनमें से 13 बंधक इजरायल के जबकि 12 बंधक थाइलैंड के हैं. थाईलैंड के प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन ने इसकी पुष्टि कर दी है.
हमास ने गाजा से इन कुल 25 बंधकों को रिहा किया है. दूतावास के अधिकारी जल्द ही इन बंधकों के पास पहुंचने वाले हैं. रिहा किए गए इन बंधकों के नाम और अन्य जानकारी जल्द ही सार्वजनिक किए जाएंगे.
थाईलैंड के प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि सुरक्षा विभाग और गृह मंत्रालय ने पुष्टि की है कि उनके 12 नागरिकों को रिहा किया गया है. इनके नाम और अन्य जानकारी जल्द साझा की जाएंगी.
समझौते के मुताबिक, हमास चार दिन में 50 बंधकों को रिहा करेगा, जिनमें बच्चे और महिलाएं शामिल होंगी. वहीं, हर इजरायली बंधक के बदले इजरायल अपने जेलों में बंद 3 फिलिस्तीनियों को रिहा करेगा. यानी कुल 150 फिलिस्तीनियों को रिहा किया जाएगा. हमास द्वारा रिहा करने वाले बंधकों में 3 अमेरिकी भी शामिल होंगे. दोनों ओर से और बंधकों के रिहा होने की भी उम्मीद है.
सिर्फ इजरायली नागरिक ही नहीं हैं बंधक
हमास ने जिन लोगों को बंधक बनाया है, उनमें सिर्फ इजरायली नागरिक ही नहीं हैं. बल्कि दुनिया के कई देशों के नागरिक भी हैं. ज्यादातर बंधक वो हैं, जो 7 अक्टूबर को म्यूजिक फेस्टिवल में शामिल हुए थे. हमास ने यहीं से नागरिकों को बंधक बनाया था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








