
सीकर में हॉस्टल वार्डन ने छात्र को पीट-पीटकर किया बेदम.... ऑक्सीजन लेवल डाउन होने पर जयपुर रेफर
AajTak
सीकर के भारतीय स्कूल में पढ़ने वाले 15 वर्षीय छात्र ने अपने हॉस्टल वार्डन पर मारपीट का आरोप लगाया है. छात्र का मारपीट के कारण ऑक्सीजन लेवल डाउन हो गया. जिसके बाद उसे एसके हॉस्पिटल ले जाया गया. हालत गंभीर होने के चलते उसे फिलहाल जयपुर रेफर कर दिया गया है.
राजस्थान के सीकर में एक छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़ित छात्र ने हॉस्टल वार्डन पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. छात्र की हालत गंभीर है जिसके चलते उसे बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है. मामला सीकर के सांवली रोड स्थित भारतीय स्कूल का है. जानकारी के मुताबिक, यहां पढ़ने वाले 15 साल के छात्र ने अपने हॉस्टल वार्डन पर मारपीट का आरोप लगाया है.
एसएचओ सुनील जांगीड़ ने बताया कि शनिवार को उन्हें एसके हॉस्पिटल से फोन आया. बताया गया कि अस्पताल में भारतीय स्कूल के एक स्टूडेंट को लाया गया है. उसका ऑक्सीजन लेवल काफी डाउन है. छात्र का कहना है कि हॉस्टल का वार्डन उससे मारपीट करता है. सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची. यहां छात्र ने पुलिस को अपना बयान दिया.
हालत ज्यादा खराब होने के चलते छात्र को जयपुर रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है. एसएचओ सुनील जांगीड़ ने कहा कि इस मामले की पुलिस जांच कर रही है. स्कूल प्रशासन और हॉस्टल वार्डन से पूछताछ की जाएगी. अगर मारपीट की बात सही पाई गई तो हॉस्टल वार्डन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
टीचर ने दलित छात्र को लात-घूंसों और डंडे से मारा
वहीं, भरतपुर से भी मिलता जुलता मामला सामने आया है. यहां के सरकारी स्कूल में कक्षा 7 में पढ़ने वाले दलित छात्र को टीचर ने लात घूंसों और डंडे से पीट डाला. छात्र की गलती ये थी कि उसने अध्यापकों के लिए रखे गए कैंपर से पानी पी लिया था. जानकारी के अनुसार, यह मामला 8 सितंबर का है. जिले के बयाना थाना इलाके में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय है. यहां सुबह के वक्त प्रार्थना सभा हुई, इसके बाद कक्षा 7 में पढ़ने वाला दलित छात्र प्यास लगने पर स्कूल की पानी की टंकी के पास पहुंचा.
स्कूल में रखे कैंपर से बच्चे ने पी लिया था पानी

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



