
सीकर के गैंगस्टर राजू ठेहट को 9 महीने से था जान का खतरा, राजस्थान पुलिस को ईमेल कर मांगी थी सुरक्षा
AajTak
राजस्थान के सीकर में शनिवार को दिनदहाड़े गैंगस्टर राजू ठेहट की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. ये वारदात सीकर के उद्योग नगर क्षेत्र में हुई है. राजू ठेहट को घर के पास ही बदमाशों ने गोली मारी है. राजू ठेहट की पहले आनंदपाल गैंग से रंजिश चल रही थी. सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल आनंदपाल गैंग और लॉरेंस बिश्नोई गैंग एक साथ मिलकर कर काम रहे थे.
राजस्थान के सीकर में गैंगस्टर राजू ठेहट की दिनदहाड़े हत्या का मामला गरमा गया है. अब इस मामले में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. जेल से छूटने के बाद राजू ठेहट को जान से मारने की धमकियां मिली थीं, जिसके बाद उसने 9 महीने पहले यानी 23 फरवरी को राजस्थान पुलिस के आला अफसरों को ईमेल करके सुरक्षा मांगी थी. इतना ही नहीं, राजू ठेहट ने मेल पर भेजे प्रार्थना पत्र में साफ कहा था कि उसकी जान को खतरा है और चार विचाराधीन केसों की तारीख पर आते-जाते वक्त उसके साथ अनहोनी हो सकती है. उसने राजस्थान पुलिस से दो सुरक्षा गार्ड मुहैया करवाने का आग्रह किया था.
आजतक को गैंगस्टर राजू ठेहट के पुलिस अफसरों को भेजे गए ईमेल का स्क्रीन शॉट हाथ लगा है. ये मेल एसओजी, आईजी जयपुर रेंज को भेजा गया था, इसमें सुरक्षा की मांग को लेकर आग्रह किया है. राजू के वकील ने सीएम, डीजीपी, गृह विभाग को भी पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की थी. उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि पता चला है कि कुछ लोग उसकी हत्या की साजिश रच रहे हैं. आरोप है कि औपचारिक और अनौपचारिक माध्यम से बार-बार किए गए प्रयासों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई.
राजू ठेहट ने पत्र में ये लिखा था....
पूर्व में प्रार्थी के विरुद्ध काफी फर्जी केस दर्ज हुए हैं, जिनमें कुछ केस ही विचाराधीन हैं. बाकी सभी मुकदमों में कोर्ट से बरी कर दिया गया है. हालांकि, न्यायिक अभिरक्षा में रहते हुए प्रार्थी पर विरोधियों ने जानलेवा हमला किया. फायरिंग की गई, जिसमें दो गोलियां तो उसके शरीर में लगी थीं. एक गोली अभी भी गर्दन में फंसी है. प्रार्थी के सिर्फ चार केस विचाराधीन हैं, इनमें वो जमानत पर चल रहा है. जेल से बाहर आने के बाद वो सीकर में स्थित अपने घर में शांतिपूर्वक जीवन व्यतीत कर रहा है. आगे भी शांतिपूर्वक रहना चाहता है. प्रार्थी के विरुद्ध सीकर और नागौर की कोर्ट में केस विचाराधीन हैं. ऐसे में उसे इन केसों से संबंधित तारीखों पर कोर्ट जाना पड़ता है. विरोधियों की धमकी वजह से रास्ते में उसकी जान को खतरा है. विरोधी लगातार साजिश कर रहे हैं. वे कभी भी हमला कर सकते हैं. कुछ समाचार पत्रों की कॉपी भी संलग्न कर रहा है, जिसे पढ़कर स्पष्ट हो जाएगा कि विरोधियों की साजिश उसके लिए खतरा है. पुलिस की गिरफ्त में आए अभियुक्तों ने भी अपने बयान में साफ कहा है कि वो राजू ठेहट को मारने के लिए अपनी गैंग को मजबूत कर रहे हैं.
प्रार्थी की जान को पूरी तरह खतरा है. इस कारण उसे पेशी पर आने-जाने और परिवार के कार्य के लिए बाहर आने-जाने के लिए स्थायी रूप से पुलिस सुरक्षा गार्ड उपलब्ध करवाया जाना उचित और आवश्यक है. कृपया, स्थायी रूप से दो पुलिस सुरक्षा गार्ड उपलब्ध करवाने की कृपा करें. इसमें राजेंद्र उर्फ राजू ठेहट निवासी ग्राम रूपगढ़, तहसील दांतारामगढ़, जिला सीकर के हस्ताक्षर हैं. राजू ने अपने वर्तमान आवास के पते का भी जिक्र किया है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



