
सीएम सिद्धारमैया ने केंद्र के GST से जुड़े फैसले का किया स्वागत लेकिन जाहिर कर दिया ये मलाल
AajTak
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने जीएसटी दरों से जुड़े केंद्र के फैसले का स्वागत किया, लेकिन अनुमान लगाया कि राज्य को 15-20 हजार करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान होगा. उन्होंने केंद्र पर विपक्ष की मांगों को देर से मानने का आरोप लगाया और कहा कि दरों में कमी का लाभ आम जनता तक पहुंचना चाहिए.
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को जीएसटी दरों को युक्तिसंगत बनाने के जीएसटी काउंसिल के फैसले का स्वागत किया और कहा कि इस कदम से राज्य को 15 से 20 हजार करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो सकता है. उन्होंने केंद्र से गुजारिश किया कि वह कुछ हानिकारक वस्तुओं पर अभी भी वसूले जा रहे टैक्स राज्यों को वापस सौंप दे.
सिद्धारमैया ने एक बयान में कहा, "हम जीएसटी दरों को युक्तिसंगत बनाने के जीएसटी परिषद के फैसले का स्वागत करते हैं, जो लोगों और व्यवसायों पर मौद्रिक और अनुपालन बोझ दोनों को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है."
उन्होंने आगे कहा कि यह फैसला कोई नई समझदारी नहीं है, बल्कि राहुल गांधी, विपक्षी नेताओं और विपक्ष शासित राज्यों द्वारा 2016-2017 से की जा रही मांगों को स्वीकार किया गया एक कदम है, जब मोदी सरकार ने जल्दबाजी में एक दोषपूर्ण जीएसटी लागू किया था.
'दुख की बात यह...'
सिद्धारमैया ने कहा, "हमने शुरू से ही चेतावनी दी थी कि यह 'गब्बर सिंह टैक्स' छोटे व्यवसायों को बर्बाद कर देगा, अनुपालन लागत बढ़ाएगा और आम परिवारों पर बोझ डालेगा. दुख की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ साल तक इन चेतावनियों को नज़रअंदाज़ किया."
उन्होंने आगे कहा कि जीएसटी सिस्टम केंद्र सरकार को कुल मतदान शक्ति का एक-तिहाई हिस्सा देती है, जबकि सभी राज्य मिलकर शेष दो-तिहाई हिस्सा साझा करते हैं. किसी भी सुधार के लिए तीन-चौथाई बहुमत की जरूरत होती है. इसका मतलब है कि अगर सभी राज्य सहमत भी हो जाएं, तो भी एक केंद्र सरकार सुधारों को रोक सकती है. नरेंद्र मोदी की सरकार ने ठीक यही किया. आज का यह सुधार साबित करता है कि हमारा रुख शुरू से ही सही था. अगर केंद्र सरकार ने पहले ही ध्यान दिया होता, तो भारत के लोगों को वर्षों की कठिनाइयों से बचाया जा सकता था.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










