
सीएम पद से इस्तीफा, अपमान और नाराजगी... झारखंड में चंपई सोरेन की बगावत की पूरी कहानी
AajTak
तकरीबन पांच महीने बाद जब हेमंत सोरेन बाहर आए थे तब उन्होंने सत्ता में वापसी की और चंपई सोरेन को इस्तीफा देना पड़ा, हेमंत सोरेन एक बार फिर सीएम बने, लेकिन तब से ही चंपई सोरेन के बगावती तेवर की खबरें सुर्खियों में थीं. रविवार को उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर कर ही दी.
भारत का पूर्वी राज्य झारखंड. साल 2000 में अस्तित्व में आया और अब जब वह अपना 24वां पूरा कर रहा है तो एक बार फिर यहां की राजनीति अपने उसी दौर से गुजर रही है, जिसके लिए झारखंड मशहूर रहा है. बीते 24 सालों में राज्य ने बेहद छोटे-छोटे दौर वाले कई मुख्यमंत्री देखे हैं. ये सिलसिला राज्य के निर्माण के साथ ही शुरू हो गया था और फिर ये बात सिद्ध होती चली गई कि 'राजनीतिक रूप से झारखंड अस्थिरता वाला राज्य है.'
आज इस अस्थिरता की बात इसलिए, क्योंकि ताजा सिनेरियो इसी से जुड़ा हुआ है. हुआ यूं है कि बीती जुलाई झारखंड के सीएम रहे चंपई सोरेन ने इस्तीफा दे दिया था. उनका सीएम बनना भी एक आश्चर्यजनक घटनाक्रम था, जिसमें तत्कालीन सीएम रहे हेमंत सोरेन जब जेल भेजे गए थे तब उन्होंने सीएम कुर्सी चंपई सोरेन के हवाले कर दी थी. सीएम सोरेन को खनन मामले में भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते गिरफ्तारी देनी पड़ी थी.
तकरीबन पांच महीने बाद जब हेमंत सोरेन बाहर आए थे तब उन्होंने सत्ता में वापसी की और चंपई सोरेन को इस्तीफा देना पड़ा, हेमंत सोरेन एक बार फिर सीएम बने, लेकिन तब से ही चंपई सोरेन के बगावती तेवर की खबरें सुर्खियों में थीं. हेमंत सोरेन के जेल जाने, चंपई सोरेन के सीएम बनने, फिर इस्तीफा देने और अब बगावती रुख अख्तियार करने के इस घटनाक्रम में कब-कब, क्या-क्या हुआ इस पर डालते हैं एक नजर.
सीएम सोरेन गिरफ्तार, जेल भेजे गए (31 जनवरी 2024) बात शुरू होती है 31 जनवरी से 2024 से. झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से ईडी ने खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लंबी पूछताछ की और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी से पहले हेमंत सोरेन ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया. जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन की ओर से चंपई सोरेन को नया नेता चुन लिया गया था. सत्तापक्ष की ओर से इससे संबंधित समर्थन भी राज्यपाल को सौंपा गया था. इसके बाद से चंपई सोरेन प्रक्रिया के तहत सीएम बन गए थे.
चंपई सोरेन ने सीएम पद की शपथ ली (2 फरवरी 2024) मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के दो दिन बाद चंपई सोरेन ने 2 फरवरी 2024 शुक्रवार दोपहर को झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. इसके बाद उन्होंने बहुमत मत भी हासिल किया और इस तरह झारखंड में जेएमएम की सरकार गिरने से बच गई. हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से सरकार पर असर नहीं पड़ा.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.


