
सीएम नीतीश कुमार से मिले बिना पटना से रवाना हुए जेपी नड्डा, सामने आई ये वजह
AajTak
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात नहीं हो सकी. सूत्रों के मुताबिक, नीतीश की तबीयत ठीक न होने के कारण यह मुलाकात टल गई. 10 सितंबर के बाद से नीतीश किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए हैं.
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को पटना में पार्टी की कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में संगठन महासचिव बीएल संतोष और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सहित वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. बैठक के बाद दिलीप जायसवाल ने बताया कि चर्चा का मुख्य फोकस आगामी चुनावों पर रहा, जहां एनडीए गठबंधन को मजबूत बनाने और हर मतदाता तक पहुंचने पर जोर दिया गया.
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात नहीं हो सकी. सूत्रों के मुताबिक, नीतीश की तबीयत ठीक न होने के कारण यह मुलाकात टल गई. 10 सितंबर के बाद से नीतीश किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए हैं. नड्डा उनसे बिना मुलाकात के ही पटना से दिल्ली रवाना हो गए. निर्वाचन आयोग बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा अक्टूबर के शुरुआत में कर सकता है. इस बीच पीएम मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के लिए बिहार दौरे पर आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: बिहार में सीखी ट्रिक, दिल्ली में बनाया गैंग और ठगी... गाजियाबाद में चल रहा था फर्जी करेंसी एक्सचेंज
चुनाव से पहले बीजेपी और उसके सहयोगी दल यह संदेश देना चाहते हैं कि एनडीए पूरी तरह एकजुटता हैं और विपक्ष के किसी भी हमले के खिलाफ काउंटर स्ट्रैटेजी तैयार कर रहे हैं. बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई. एनडीए के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि वे हर मतदाता तक पहुंचें, इसके लिए विशेष कार्यक्रम चलाए जाएं.'
उन्होंने विधानसभा स्तर पर चल रहे एनडीए सम्मेलनों की समीक्षा का भी जिक्र किया और कहा कि किसी भी समस्या का समाधान तुरंत निकाला जाए. जायसवाल ने बताया कि एनडीए सरकार की एक-एक समस्या हल करने की छवि लोगों तक पहुंची है, जो सकारात्मक संदेश दे रही है. बैठक में एनडीए कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय स्तर पर विकास कार्यों की सूची तैयार करने का भी निर्देश दिया गया. दिलीप जायसवाल ने स्पष्ट किया कि सीट शेयरिंग का मामला एनडीए के शीर्ष नेतृत्व की बैठक में तय होगा.
यह भी पढ़ें: भूख, प्यास और डर के बीच पैदल तय किया लंबा सफर... नेपाल से लौटे बिहार के मजदूरों की दर्दभरी दास्तां

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










