
सिर्फ 27 नहीं... 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया को मिलेगी 158 करोड़ की प्राइज मनी, डिटेल में जानिए कैसे
ABP News
Indian Team 158 Crore Prize Money: टीम इंडिया को 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के लिए करीब 158 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिलेगी.
टीम इंडिया ने बीते रविवार (08 मार्च) फाइनल में न्यूजीलैंड को हराते हुए 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. इसके लिए आईसीसी ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया के लिए करीब 27.48 करोड़ रुपये की प्राइज मनी का एलान किया था. अब यह रकम बढ़कर तकरीबन 158 करोड़ रुपये हो गई है. तो आइए जानते हैं कि कैसे टीम इंडिया को यह रकम मिलेगी.
तो आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने मंगलवार (10 मार्च) को टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपये की कैश प्राइज मनी का एलान किया. भारतीय बोर्ड ने एक रिलीज जारी करते हुए इस बात की घोषणा की.
अगर आईसीसी और बीसीसीआई की प्राइज मनी को मिला लिया जाए तो यह करीब 158 करोड़ रुपये से ज्यादा हो जाती है. इस तरह दोनों को मिलाकर टीम इंडिया इस प्राइज मनी को अपने नाम करेगी. बता दें कि इस रकम को भारतीय टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के बीच बांटा जाएगा.
🚨 News 🚨BCCI announces a cash reward of INR 131 crore for #TeamIndia following their triumphant campaign in the ICC Men’s T20 World Cup 2026.🔽 Details | #T20WorldCup | #MenInBlue https://t.co/eagTz1eOUb

Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
Gautam Gambhir: टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को मंदिर ले जाने के विवाद के बीच गौतम गंभीर गुरुद्वारे पहुंचे, जिसका वीडियो सामने आया.












