Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
सिर्फ सोना-चांदी खरीदने का दिन नहीं है धनतेरस... जानिए वेदों-पुराणों किसे बताया गया है असली धन

सिर्फ सोना-चांदी खरीदने का दिन नहीं है धनतेरस... जानिए वेदों-पुराणों किसे बताया गया है असली धन

AajTak
Tuesday, October 29, 2024 01:37:09 AM UTC

दीपावली विशुद्ध रूप से बाजार का त्योहार है. इसलिए इसकी शुरुआत के सबसे पहले दिन धनतेरस का होना इस बात की शपथ है कि जो धन कमाया जाने वाला है, उसके कमाने में भी कहीं से अधर्म नहीं किया जाएगा, किसी का हक नहीं मारा जाएगा और किसी के साथ अन्याय नहीं किया जाएगा. सनातन परंपरा भी धन की कभी विरोधी नहीं रही है, बल्कि वह तो धन को सबसे महत्वपूर्ण मानती है.

विश्व विजेता सिकंदर आखिरी सांसें गिन रहा था. वह तड़प रहा था. मृत्यु आने को थी. अचानक वह पूरा दम लगाकर चीखा, जितनी जोर से पुकार सकता था, पुकारा. बोला- सुनो... इधर आओ.. सुनो! सारे हकीम, सारे कारिंदे-गुलाम दौड़े आए. सिकंदर अभी भी तड़प रहा था. वह कुछ कहना चाहता था. हकीमों ने सहारा दिया तो उसने धीरे-धीरे बोलना शुरू किया. कहा- मेरी तीन इच्छाएं हैं.  1. मौत के बाद मेरा ताबूत हकीमों के कंधों पर ले जाया जाए. 2. जब तक ताबूत कब्रिस्तान पहुंचे तो मेरी इकट्ठी की गई सारी संपत्ति कब्रिस्तान के रास्ते के दोनों ओर बिखेरी जाए, ताकि लोग उसे देख सकें. 3. मेरे दोनों हाथ ताबूत से बाहर लटके रहें.  सिकंदर की इन तीन आखिरी इच्छाओं के अर्थ बड़े गहरे थे. वह कहना चाहता था कि  1. रोग का इलाज करने वाले हकीम भी मौत को नहीं हरा सकते. 2. जब मौत आती है तो दौलत भी काम नहीं आती. 3. इंसान धरती पर खाली हाथ आता है और खाली हाथ जाता है.   कह नहीं सकते कि मरते वक्त सिकंदर ने ठीक यही शब्द कहे थे या ये किवदंती ही है, लेकिन इस बात में सनातन के उस मूलमंत्र की झलक है, जो कहता है कि धन सबसे बड़ा सुख नहीं. धन महज एक भ्रम है और जो मनुष्य को जीवन भर अपने पीछे बांध कर रखता है. यही तो वह माया है, जिसमें उलझकर कोई भी व्यक्ति कर्म के फेर में फंस जाता है. बाबा कबीर एक जगह कहते भी हैं कि 'माया दीपक नर पतंग, भ्रमि-भ्रमि इवै पड़ंत'   लेकिन क्या धन को लेकर कही गई ये बातें पूरा सच हैं? सवाल ये उठता है कि जिस सनातन परंपरा में धन का कोई स्थान ही नहीं बताया गया या फिर उसकी वैल्यू सबसे कमतर आंकी गई है और कथावाचकों के उपदेशों में जिसे बार-बार सबसे गैर जरूरी बताया जाता है, उसी सनातन परंपरा में पूरा एक दिन धन के लिए क्यों समर्पित है. जब धन से दूरी ही बनानी है तो धनतेरस जैसा त्योहार क्यों?

 रुपया-पैसा ही नहीं, चरित्र और स्वास्थ्य भी हैं सबसे बड़े धन संस्कृत भाषा में एक सूक्ति है, 'शरीर माद्यं खलु धर्म साधनम्'. यानी कि शरीर ही सभी प्रकार के धर्म करने का माध्यम है. इसी बात को और अधिक विस्तार तरीके से समझाते हुए एक श्लोक में कहा गया है कि यदि धन चला गया तो समझिए कि कुछ नहीं गया, यदि स्वास्थ्य चला गया तो समझिए कि आधा धन चला गया, लेकिन अगर धर्म और चरित्र चला गया तो समझिए सबकुछ चला गया.   इस श्लोक में धन सिर्फ रुपये-पैसे को नहीं कहा जा रहा है, बल्कि स्वास्थ्य और चरित्र यानी आचरण को भी सबसे बड़ा धन बताया जा रहा है. यानी कि सनातन परंपरा में सृष्टि के निर्माण के साथ ही मानव जीवन के लिए जरूरी उन्नत विचार स्थापित हैं. समय-समय पर इन्हीं विचारों को याद दिलाने और समाज में इनकी स्थापना बनाए रखने के लिए त्योहारों-पर्वों की परंपरा विकसित की गई. इन परंपराओं का सबसे बड़ा केंद्र है, दीपावली-  प्रकाश का पर्व. यह पर्व सिर्फ बाहरी उजाले का पर्व नहीं, बल्कि आंतरिक चेतना को भी जगाने का पर्व है.   कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी से इसकी शुरुआत हो जाती है, जिसे कि धनत्रयोदशी और धनतेरस भी कहते हैं. आयुर्वेद में अमरता का वरदान देने वाले भगवान धन्वंतरि के नाम पर यह दिन धनतेरस कहलाया, लेकिन उनके नाम की शुरुआत में 'धन' शब्द होने से यह पर्व केवल धन को समर्पित रह गया है.

असल में ऐसा है नहीं, धनतेरस सिर्फ धन (रुपये-पैसे, रत्न, सोने-चांदी) की पूजा और कामना का पर्व नहीं है, बल्कि धन के सच्चे स्वरूप को जानने-समझने का दिन है.  धन की विरोधी नही है सनातन परंपरा दीपावली विशुद्ध रूप से बाजार का त्योहार है. इसलिए इसकी शुरुआत के सबसे पहले दिन धनतेरस का होना इस बात की शपथ है कि जो धन कमाया जाने वाला है, उसके कमाने में भी कहीं से अधर्म नहीं किया जाएगा, किसी का हक नहीं मारा जाएगा और किसी के साथ अन्याय नहीं किया जाएगा. सनातन परंपरा भी धन की कभी विरोधी नहीं रही है, बल्कि वह तो धन को सबसे महत्वपूर्ण मानती है. इसीलिए जीवन के चार उद्देश्य में (धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष) धन यानी अर्थ का स्थान दूसरा है और इसका होना भी धर्म है. बस इसका धार्मिक तरीके से कमाया जाना जरूरी है. एक कहावत भी है, चोरी का माल मोरी (नाली) में जाता है.   पौराणिक मान्यताओं में धन-संपत्ति स्वयं लक्ष्मी स्वरूपा है. लक्ष्मी धन की देवी हैं. उन्हें 'श्री' कहा गया है. ऐसे में धन त्रयोदशी के दिन लोग सोने-चांदी के तौर पर संपत्ति व धन अर्जित करते हैं. इसके अलावा सनातन परंपरा, चरित्र और स्वास्थ्य रूपी धन के भी संरक्षण पर जोर देती है और धनतेरस इन तीनों ही तरह के धन को अर्जित करने का दिन है.

 वेद-पुराणों में धन का महत्व वेद-पुराणों और नीति की कहानियों में हालांकि कभी भी धन को सर्वोपरि नहीं माना है, लेकिन कुछ ऊपर तो माना ही है. धन का महत्व कई रचनाओं में शामिल है. समय-समय पर धन के महत्व को बताने वाले पद लिखे गए हैं.   आचार्य चाणक्य ने अर्थशास्त्र में धन के विषय में कहा है कियस्यार्थस्तस्य मित्राणि यस्यार्थस्तस्य बान्धवाः, यस्यार्थः स पुमांल्लोके यस्यार्थः स च जीवति. जिसके पास धन होता है उसी से अन्य लोग मित्रता करते हैं, अन्यथा उससे दूर रहने की कोशिश करते हैं. निर्धन से मित्रता कोई नहीं करना चाहता.   चाणक्य का प्रसिद्ध कथन है, "धनमूलं इदं जगत्." यानी कि 'संपूर्ण संसार का आधार धन है. धन के बिना जीवन में कोई भी कार्य करना कठिन है. इसलिए धन को सही ढंग से अर्जित और उपयोग करना चाहिए. वहीं, चाणक्य यह भी कहते हैं कि, धन को धर्म के मार्ग पर चलकर ही अर्जित करना चाहिए. जो धन अधर्म से प्राप्त होता है, वह नष्ट हो जाता है और व्यक्ति को भी पतन की ओर ले जाता है.  "धर्मस्य मूलं अर्थः." यानी धर्म का आधार धन है. यदि व्यक्ति के पास धन है, तो वह धर्म के मार्ग पर चल सकता है, क्योंकि वह दान-पुण्य और समाज सेवा के कार्यों में योगदान कर सकता है.  धन का धर्म के अनुसार हो उपयोग चाणक्य ने धन के उपयोग भी प्रकाश डाला है. उन्होंने इसका उपयोग समाज कल्याण, मित्रों और संबंधियों की सहायता, शिक्षा और धार्मिक कार्यों में करने की सलाह दी है. वह लिखते हैं कि, 'धन का उपयोग केवल अपने लिए नहीं होना चाहिए, बल्कि यह समाज के विकास में भी सहायक होना चाहिए.   चाणक्य का एक कथन है:"यस्य नास्ति स्वयं प्रज्ञा, शास्त्रं तस्य करोति किम्। लोचनाभ्यां विहीनस्य दर्पणः किं करिष्यति॥"   अर्थ: जिस व्यक्ति के पास बुद्धि नहीं है, उसके पास धन और शास्त्र होने का भी कोई लाभ नहीं है. जैसे नेत्रहीन के लिए दर्पण का कोई महत्व नहीं, वैसे ही अज्ञानी व्यक्ति के लिए धन का कोई सही उपयोग नहीं.   फिजूलखर्ची पर तो चाणक्य खासतौर पर रोक लगाते हैं और लिखते हैं कि, धन को व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए और इसका मैनेजमेंट बहुत सावधानी से करना चाहिए. अगर धन का प्रबंधन बहुत खराब है तो समझिए, इससे बड़ा शत्रु कोई और नहीं है.   एक और प्रसंग में चाणक्य लिखते हैं कि, 'अर्थस्य मूलं राज्यं.' यानी राज्य की सफलता और स्थिरता का आधार अर्थ (धन) है. लेकिन अगर किसी परिस्थिति में धर्म और धन में से किसी एक को चुनना पड़े, तो धर्म का पालन करना चाहिए, क्योंकि केवल धन की ममता मनुष्य को पतन की ओर ले जा सकती है.   उन्होंने कहा:  "त्यजेदेकं कुलस्यार्थे, ग्रामस्यार्थे कुलं त्यजेत्। ग्रामं जनपदस्यार्थे, आत्मार्थे पृथिवीं त्यजेत्॥"   यदि एक व्यक्ति का त्याग करने से परिवार की रक्षा होती है, तो व्यक्ति का त्याग कर देना चाहिए. इसी प्रकार, परिवार की रक्षा के लिए गांव का, गांव की रक्षा के लिए राज्य का और आत्मा की उन्नति के लिए संसार का भी त्याग करने में संकोच नहीं करना चाहिए.   वेदों और पुराणों में भी धन से बैर नहीं बताया गया है कि, बल्कि इसका महत्व समझाने वाले कई श्लोक वेदों-पुराणों में दर्ज हैं. अर्थवेद कहता है कि, 'अर्थ: सर्वस्य मूलम्.' यानी अर्थ (धन) सभी कार्यों का मूल है. धन मनुष्य के जीवन के लिए आवश्यक आधार है और इसके बिना जीवन में प्रगति संभव नहीं है.

 अथर्ववेद में धन की कामना:   "धनं मे धेयम् धनं मे प्रदीयताम्। धनम् मे सन्दधातु, धनं मे संज्वरात्॥" अर्थ: मुझे धन की प्राप्ति हो, धन का संग्रह हो, धन मेरे साथ बना रहे और धन से मुझे संतुष्टि मिले. यह श्लोक व्यक्ति की आर्थिक सम्पन्नता और संतोष की कामना को जरूरी बताता है.  इसी तरह ऋग्वेद कहता है कि, "शतं न षः शरदोऽन्ति देवा यत्रा नश्चक्रा जरसं तनूनाम्। पुत्रासो यत्र पितरं भवन्ति मा नो मध्याग्ं रीयिषो जीवतोऽधि॥" अर्थ: हे देवो! हमें दीर्घायु, संतति, और धन की प्राप्ति हो ताकि हमारे पुत्र हमारी सेवा कर सकें और हमारा जीवन सुखमय बने. यह श्लोक भी धन और संपत्ति का जीवन में महत्व बताता है.   वहीं जब भागवत पुराण में धन जिक्र आता है तो यह न सिर्फ इसे संपत्ति के तौर पर जोड़ना जरूरी बताता है, बल्कि इसके धर्मपूर्ण उपयोग को भी बेहद जरूरी बताता है.  "यस्यास्ति वित्तं स नरः कुलीनः, स पण्डितः स श्रुतवान गुणज्ञः। स एव वक्ता स च दर्शनीयः, सर्वे गुणा काञ्चनं आश्रयन्ते॥" अर्थ: जिसके पास धन है, वही कुलीन, विद्वान, और गुणों से युक्त माना जाता है. समाज में धन से ही व्यक्ति की प्रतिष्ठा बनती है, लेकिन इसे धर्मपूर्वक अर्जित और उपयोग करना चाहिए.   महाभारत में धन को लेकर एक और बड़ी जरूरी बात कही गई है."धनार्थी धर्ममार्गेण धर्मार्थी चापि यत्नतः। धर्मेणैव समायुक्तः पश्येच्छ्रेयश्च नैरृतम्॥" अर्थ: धन को हमेशा धर्म के मार्ग पर चलकर ही प्राप्त करना चाहिए और उसका उपभोग भी धर्म के अनुसार ही होना चाहिए. धर्म से ही सच्ची उन्नति और सुख संभव है.   ये श्लोक वेदों और पुराणों में न सिर्फ धन के महत्व को सामने रखते हैं, बल्कि यह भी स्पष्ट करते हैं कि धन का सही उपयोग केवल धर्म, न्याय और नैतिकता के मार्ग पर चलकर ही किया जा सकता है. धन को केवल भौतिक सुख का साधन न मानकर, इसे मानवता और समाज के कल्याण का साधन समझा गया है.   धन का महत्व बताने के लिए कबीरदास का एक दोहा बेहद चर्चित है. वैसे वह धन के प्रति मोह को एक जीवात्मा की बड़ी बाधा भी बताते हैं और कहा कि धन लोभ का कारण बनता है, जो आत्मा की उन्नति में रोड़ा है, लेकिन यही कबीर साईं से उतना मांग भी ले रहे हैं, जितने में कुटुंब का पालन-पोषण हो जाए. कबीर कहते हैं"साईं इतना दीजिए, जामे कुटुम समाय. मैं भी भूखा न रहूं, साधु न भूखा जाय."   कबीरदास के अनुसार, केवल उतना ही धन चाहिए जिससे कि परिवार का पालन-पोषण हो सके और जरूरतमंदों की सहायता भी की जा सके. इसके अलावा धन संचय का कोई महत्व नहीं है, बल्कि संतुलित जीवन जीना ही श्रेष्ठ है.   उन्होंने यह भी कहा:  "माया मुई न मन मुआ, मर-मर गये शरीर। आशा तृष्णा न मुई, कह गए दास कबीर॥"   अर्थ: कबीर कहते हैं कि माया (धन) की आसक्ति इतनी प्रबल है कि शरीर मर जाता है, लेकिन तृष्णा नहीं मरती. इसलिए धन का लोभ त्यागकर आत्मिक सुख की प्राप्ति करनी चाहिए.   वहीं संत रविदास ने धन को भौतिक सुखों का साधन नहीं माना, बल्कि इसे एक माध्यम माना है जो केवल जीने के लिए आवश्यक है, न कि अहंकार और दिखावे के लिए जरूरी है.   "कहि रैदास खरा बिनु धन के, सेवा करै सो बामण होई। राम नाम रटि पांवर होई, जूठन मांगे सो पामर होई॥" अर्थ: रविदास कहते हैं कि यदि मनुष्य में सच्चाई और विनम्रता है तो वह बिना धन के भी समाज में सम्मान पा सकता है, लेकिन, यदि उसके पास धन होते हुए भी विनम्रता नहीं है, तो वह असली निर्धन है.

 सिख परंपरा में धन का महत्व  सिख परंपरा के प्रथम गुरु नानक देव ने भी धन को ईश्वर का दिया हुआ साधन माना है, जिसका उपयोग परोपकार और भलाई के लिए किया जाना चाहिए.  "धन, जो सेवक सच्चे को दे, सो सेवा करु।" अर्थ: धन का सही उपयोग सेवा और परोपकार में है. यह धन लोगों की भलाई और प्रभु की सेवा में लगाना चाहिए, न कि अहंकार और भौतिक इच्छाओं की पूर्ति में.  गुरु नानक जी ने यह भी कहा: "धरती, नीर, अग्नि पवन, सुख माया सब हराम। हरि नाम बिना सब बिकार है, खोटा धन हरि नाम॥"अर्थ: संसार के सारे संसाधन और धन बेकार हैं यदि उनके साथ प्रभु का नाम न हो. यदि धन का उपयोग लोभ, मोह और अहंकार में हो, तो वह मनुष्य को पतन की ओर ले जाता है.  जैन परंपरा में धर्म के अनुसार धन के प्रयोग की दी गई है सलाह जैन परंपरा में जिसके आचरण और व्यवहार को देखकर लगता है कि इस परंपरा में धन का कोई महत्व नहीं, वह भी धन को धर्म का आधार बताकर जरूरी बताता है. जैन धर्म में धन को संयम, नैतिकता और परोपकार के साथ जोड़कर देखा गया है. इसमें दर्ज है 'धनं धम्मसहायं हो, न उ कर्मस्स कारणं." यानी धन का उपयोग धर्म का सहायक होना चाहिए, न कि पाप या बुरे कर्मों का कारण.क्या कहते हैं ओशो?  आध्यात्मिक गुरु ओशो ने तो धन को लेकर बेहद सरल लेकिन बड़ी गहरी बात कही थी. वह कहते हैं कि, 'मैं धन का निंदक नहीं हूं. मैं तो चाहूंगा कि दुनिया में धन खूब बढ़े, खूब बढ़े, इतना बढ़े कि देवता तरसें पृथ्वी पर जन्म लेने को. पर जरूरी ये है कि धन तुम्हारे जीवन का सर्वस्व न हो जाए. तुम धन को ही इकट्ठा करने में न लगे रहो. धन साधन है, साध्य न बन जाए. धन के लिए तुम अपने जीवन के और सारे मूल्य न गंवा बैठो.'

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
दिल्ली: इंटरनेशनल ऑर्म्स मॉड्यूल का भंडाफोड़, हथियारों का जखीरा बरामद; देखें

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

'उसी लड़की से शादी कराओ, वरना कूद जाऊंगा...' मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, 4 घंटे तक चला ड्रामा

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

लखनऊ में युवक की गला रेतकर हत्या, सुनसान मैदान में मिली लाश, दोस्तों पर संदेह

राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई. उसकी लाश सुनसान मैदान में मिली है. मौके से शराब की बोतलें मिलने के बाद पुलिस को शक है कि दोस्तों के बीच विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया गया. फिलहाल इस मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.

मुंबई: मलाड में महिलाओं के साथ कथित मारपीट पर क्या बोले संजय निरुपम?

मुंबई के मलाड में ऑटो रिक्शा की कतार तोड़ने को लेकर विवाद हो गया. जिसमें आरोप है कि महिलाओं के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की. इस घटना पर शिवसेना नेता संजय निरुपम ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. देखें वीडियो.

जंग का 25वां दिन, ईरान ने तेज किए इजरायल पर हमले, देखें बुलेटिन

अमेरिका से शांति वार्ता के अटकलों को ईरान ने जहां एक तरफ सिरे से नकार दिया है, वहीं दूसरी तरफ उसने इजरायल पर भी और तेजी से हमले करने शुरु कर दिए है. ईरान ने तेल अवीव पर मिसािल हमले का एक वीडियो जारी किया है. इस हमले में 16 लोगों की मौत भी हो गई है.

दिल्ली: दो दर्जन यात्रियों से भरी स्लीपर बस पलटी, देखें कैसे उड़े परखच्चे

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

टेरर फंडिंग, 50 युवाओं का नेटवर्क और ISIS हैंडलर... हारिश अली से यूपी ATS की 6 घंटे की पूछताछ में बड़े खुलासे

राजधानी लखनऊ में ISIS संदिग्ध हारिश अली से 6 घंटे की पूछताछ में टेरर फंडिंग और ऑनलाइन नेटवर्क से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. एटीएस के मुताबिक, उसने सोशल मीडिया के जरिए 50 से ज्यादा युवाओं को जोड़ा है. इसी के साथ क्रिप्टोकरेंसी और बेनामी खातों के जरिए फंडिंग के संकेत मिले हैं.

कांग्रेस को झटका! खाली करना होगा सालों पुराना पार्टी दफ्तर, 'बेदखली' नोटिस जारी

कांग्रेस को दिल्ली में 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड के राष्ट्रीय मुख्यालय खाली करने का नोटिस मिला है. पार्टी इस फैसले के खिलाफ कानूनी विकल्प तलाश रही है और सरकार से मोहलत की मांग कर सकती है.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

2029 में ही लागू हो सकता है महिला आरक्षण, 50% सीटें बढ़ाने का फॉर्मूला तैयार!

भारत सरकार महिला आरक्षण अधिनियम को 2034 के बजाय 2029 से लागू करने की योजना बना रही है. इसके तहत लोकसभा और विधानसभा सीटों में 50% की वृद्धि प्रस्तावित है, जिससे महिलाओं के लिए 33% आरक्षण तय होगा. गृह मंत्री अमित शाह ने कई पार्टियों के साथ इस पर चर्चा की है.

अलविदा हरीश राणा... निधन के तुरंत बाद पिता का वो आखिरी मैसेज, जिसे पढ़कर आ गए आंसू

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए. 

अब ATM से निकलेगा गैस सिलेंडर! दिल्ली-NCR में भारत गैस की अनोखी पहल

तकनीक के इस दौर में अब पैसे ही नहीं, बल्कि रसोई गैस सिलेंडर भी ATM मशीन से मिलेंगे. भारत गैस ने दिल्ली-NCR में अपनी तरह की पहली LPG वेंडिंग मशीन शुरू की है. इस डिजिटल पहल से उपभोक्ताओं को अब गैस खत्म होने पर बुकिंग या डिलीवरी का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

हरियाणा में अब बैंक खाते से गायब हो गए नगर निगम के 160 करोड़, फर्जी खाते में कर दिया ट्रांसफर

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के बाद अब कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा पंचकूला नगर निगम का 160 करोड़ रुपये गबन कर दिया गया. निगम 160 करोड़ की एफडी जब मैच्योर होने पर लेने पहुंचा तो पता चला कि पैसे किसी फर्जी खाते में ट्रांसफर कर दिए गए हैं.

नशीली दवाएं, शोषण, ब्लैकमेलिंग... 'भोंदू बाबा' के भक्तों की लाइन में थे एक से एक VIP, चौंका देगी काली करतूत

महाराष्ट्र के भोंदू बाबा अशोक खरात को लेकर हर दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. तंत्र-मंत्र और अघोरी क्रियाओं के नाम पर महिलाओं का शोषण, ब्लैकमेलिंग और ठगी का बड़ा जाल फैलाने वाले इस बाबा की करतूतें हैरान करने वाली हैं. जानें, हाईप्रोफाइल कनेक्शन वाले इस ढ़ोंगी का काला सच.

भारत गौरव ट्रेन से करें दक्षिण भारत की सैर, IRCTC के टूर पैकेज में EMI की भी सुविधा, जानिए किराया

IRCTC ने भारत गौरव ट्रेन के जरिए दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों जैसे तिरुपति बालाजी, रामनाथ स्वामी, मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी दर्शन और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के लिए अप्रैल में टूर पैकेज शुरू करने का ऐलान किया है. इस पैकेज की ऑनलाइन या ऑफलाइन बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी.

टमाटर किसान गुस्से में लाल! उचित दाम नहीं मिलने पर सड़क पर फेंकी फसल

महाराष्ट्र के जालना जिले के किसान टमाटर की अच्छी फसल होने के बावजूद बाजार में कम दाम मिलने से परेशान हैं. किसान अमर काकड़े ने करीब एक एकड़ में उगाई गई फसल को कम दाम मिलने पर सड़क पर फेंक दिया. किसान सरकार से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की मांग कर रहे हैं.

गोंडा से आगे अवध से पूर्वांचल तक बृजभूषण सिंह की नजर... आखिर करना क्या चाहते हैं?

बीजेपी के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता बृजभूषण शरण सिंह अब गोंडा से बाहर अपने राजनीतिक दायरे को बढ़ाने में जुट गए हैं. अवध क्षेत्र से लेकर पूर्वांचल तक की सियासत में बृजभूषण छा जाना चाहते हैं, जिसके लिए एक्टिव हो गए हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि बृजभूषण 2027 में किसका खेल खराब करेंगे?

ईरान जंग का असर, ₹3,500 प्रति क्विंटल गिरे हल्दी के दाम, चिंता में किसान

ईरान युद्ध के कारण मराठवाड़ा की मशहूर हल्दी का निर्यात पूरी तरह बंद हो गया है, जिससे घरेलू बाजार में हल्दी की कीमतें तेजी से गिर रही हैं. जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है.

इस्फहान में हवाई हमले, ममता का चुनाव प्रचार, देखें 100 शहर 100 खबर

ईरान के इस्फहान में हथियार निर्माण केंद्रों पर हवाई हमला किया गया जिसके बाद हमले की खोफनाक तस्वीरें सामने आई. वहीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने उत्तर बंगाल में अपना चुनावी प्रचार शुरु कर दिया है. प्रचार के दौरान ममता ने आदिवासी समाज के साथ डांस किया और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट, 4400 मुर्गियां मारी गईं, 10KM का इलाका कंटेनमेंट जोन

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

केरलम है कांग्रेस की प्राथमिकता में नंबर वन, राहुल गांधी के लिए चुनौती बाहरी से ज्यादा ‘भीतरघात‘ की

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केरलम में विधानसभा चुनाव के लिए कमान अपने हाथ में ले रखी है. टिकट बंटवारे में दखल से लेकर कैंपेन की शुरुआत तक, हर मोर्चे राहुल गांधी आगे नजर आ रहे हैं - लेकिन कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी चुनौती बनी हुई है.

खाद, अनाज, पेट्रोल, डीजल और गैस... सर्वदलीय बैठक से पहले सरकार में ताबड़तोड़ मीटिंग

ईरान जंग के बीच सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुला ली है. अमित शाह की अध्यक्षता में होने जा रही इस बैठक से पहले सरकार में भी खाद और अनाज से लेकर पेट्रोल, डीजल, गैस तक, ताबड़तोड़ बैठकों का दौर शुरू हो गया है.

ईरानी राजदूत से मिले जयशंकर, दिल्ली में कैबिनेट बैठक, देखें नॉनस्टॉप-100

दिल्ली में ईरानी राजदूत से विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने मुलाकात की. जयशंकर ने ईरान को युद्ध के बीच ईरान पर संकट के समय में भारत के साथ का आश्वासन दिया. वहीं दिल्ली में आज कैबिनेट की अहम बैठक होनी है. इस कैबिनेट बैठक में सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या महिला आरक्षण बिल पास होगा.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच

YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान जंग के बीच ट्रंप ने PM मोदी को किया फोन, क्या हुई बातचीत?

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us