
सिराथू: सपा के दांव में फंस गए केशव प्रसाद मौर्य, पल्लवी पटेल से हारे
AajTak
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में सबसे हॉट सीट कौशांबी की सिराथू है, जहां से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य चुनावी मैदान में उतरे. केशव के खिलाफ सपा ने पल्लवी पटेल को उतारा तो बसपा से मुंसब अली उस्मानी के आने से मुकाबला रोचक हो गया. सिराथू के सियासी समीकरण को देखते हुए माना जा रहा था कि अगर कुर्मी वोट सपा के पक्ष में एकजुट हुआ तो केशव की सियासी राह मुश्किल हो जाएगी.
यूपी चुनाव में सिराथू विधानसभा सीट कभी बसपा का मजबूत गढ़ हुआ करती थी, लेकिन 2012 में केशव प्रसाद मौर्य यहां से पहली बार कमल खिलाने में कामयाब रहे थे. इसके बाद से बीजेपी का ही यहां पर कब्जा रहा. सिराथू में पांच साल में कराए विकास कार्य के दम पर केशव मौर्य के जीतने के दावे किए जा रहे थे, लेकिन जातीय समीकरण को देखते हुए सपा ने जिस तरह से पल्लवी पटेल को उतारा उससे मुकाबला दिलचस्प हो गया. इसी सीट पर बसपा से मुंसब अली उस्मानी ने ताल ठोंक दी.
देर शाम आने वाले नतीजों ने चौंका दिया है. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सपा की पल्लवी पटेल से 7337 वोट से परास्त हुए हैं. यहां बीजेपी के एजेंट रिकाउंटिंग की मांग को लेकर हंगामा कर रहे थे. ईवीएम में गड़बड़ी के कारण मतगणना भी रोकी गयी. गौरतलब है कि पल्लवी पटेल खुद को कौशांबी की बहू बताती हैं, क्योंकि उनके पति पंकज निरंजन इसी जिले के निवासी हैं. केशव प्रसाद मौर्य की जन्मभूमि कौशांबी है. ऐसे में सिराथू का मुकाबला बहू बनाम बेटा का हो गया. सिराथू सीट पर बीजेपी और सपा दोनों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी. जिसमें केशव को हार हुई.
केशव के खिलाफ अनुप्रिया की बड़ी बहन सिराथू विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में उतरीं पल्लवी पटेल केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की बड़ी बहन हैं. अनुप्रिया पटेल बीजेपी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही हैं तो पल्लवी पटेल सपा के साथ हैं. पल्लवी पटेल के पक्ष में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव से लेकर राज्यसभा सदस्य जया बच्चन तक प्रचार कर चुकी हैं. वहीं, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी के तमाम दिग्गज नेताओं ने केशव प्रसाद के पक्ष में रैली की है. इतना ही नहीं, पल्लवी पटेल के खिलाफ उनकी बड़ी बहन अनुप्रिया पटेल भी केशव को जिताने के लिए सिराथू सीट पर प्रचार किया है.
सिराथू सीट केशव प्रसाद मौर्य की पारंपरिक सीट रही है. केशव बीजेपी के बड़े ओबीसी नेताओं में से एक माने जाते हैं और पार्टी के ओबीसी चेहरा हैं. उन्हें चुनावी समर में उतारकर पार्टी ओबीसी वोट बैंक को साधने की कवायद में रही, लेकिन सपा ने भी उनके खिलाफ कुर्मी कार्ड खेलकर मुकाबले का रोचक बना दिया. और जीत अपने नाम की.
सिराथू में पहली बार केशव ने खिलाया कमल डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सिराथू के ही रहने वाले हैं. यहां की जनता ने 2012 के विधानसभा चुनाव में उन्हें पहली बार जिताकर विधानसभा भेजा था और 2014 में फूलपुर से सांसद बन गए थे. इसके बाद 2017 में बीजेपी ने उनकी अगुआई में चुनाव जीता तो सूबे में डिप्टी सीएम बने और बाद में एमएलसी बन गए थे. 2022 के चुनाव में एक बार फिर से उन्हें सिराथू से से प्रत्याशी बनाया गया.
केशव के खिलाफ बीएसपी ने यहां से मुंसब अली उस्मानी को उम्मीदवार बनाया. सिराथू में ओबीसी में कुर्मी वोटर निर्णायक भूमिका में माने जाते हैं. ऐसे में समाजवादी पार्टी से पटेल बिरादरी की नेता आनंद पटेल दावेदार थे, लेकिन पार्टी ने पल्लवी पटेल को प्रत्याशी बना दिया. यह सपा की कुर्मी वोटों में सेंधमारी करने की कोशिश साबित हुई. सपा यहां एम-वाई फैक्टर के साथ ही उसमे कुर्मियों को जोड़कर केशव के सामने मजबूत चुनौती पेश किया.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



