
'सिद्धार्थ से बेहतर अभिषेक ने निभाया कैप्टन विक्रम बत्रा का रोल', फैन की पोस्ट पर एक्टर ने किया रिएक्ट
AajTak
फिल्म LOC: करगिल में अभिषेक बच्चन ने कैप्टन विक्रम बत्रा का रोल निभाया था. इस फिल्म में अजय देवगन, सैफ अली खान, सुनील शेट्टी, संजय दत्त जैसे सितारे भी थे.
एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म शेरशाह का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस फिल्म में सिद्धार्थ कैप्टन विक्रम बत्रा का मुख्य किरदार निभा रहे हैं. हालांकि, एक फैंस को लगता है कि एक्टर अभिषेक बच्चन ने कैप्टन विक्रम बत्रा का रोल सिद्धार्थ मल्होत्रा से ज्यादा अच्छा निभाया था. फैन के इस पोस्ट पर अभिषेक बच्चन ने रिएक्ट भी किया है. बता दें कि फिल्म LOC: करगिल में अभिषेक बच्चन ने कैप्टन विक्रम बत्रा का रोल निभाया था. इस फिल्म में अजय देवगन, सैफ अली खान, सुनील शेट्टी, संजय दत्त जैसे सितारे भी थे. 🙏🏽More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












